फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The plaster of the divider uprooted from the encroachment

अतिक्रमण से उखड़े डिवाइडर के प्लास्टर

Wed, 22 Sep 2021 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
The plaster of the divider uprooted from the encroachment
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की लापरवाही से अंडरपास ब्रिज के डिवाइडर अतिक्रमण का शिकार हो गए हैं। संरक्षण न होने से डिवाइडर के प्लास्टर उखड़कर टूटने लगे हैं। जिससे दुर्घटना की आशंका है। नगर पालिका प्रशासन ने गोपीगंज और राजमार्ग प्राधिकरण ने 20 पिलर पर बिना परमिशन के लगे दर्जनों की संख्या में बैनर, पोस्टर और केमिकलयुक्त वाल पेंटिंग को साफ कराया, लेकिन जंगीगंज, कौलापुर, लालानगर, नटवां, कोठरा, औरंगाबाद अंडरपास के डिवाइडर पर न अतिक्रमण हटाने की हिम्मत मेंटनेस कर्मचारी कर रहे हैं न गंदगी को साफ कराने पर कोई ध्यान है।
विज्ञापन

राहगीर लक्ष्मण मौर्य, अनुज सिंह, पंकज वर्मा, दिनेश रावत, अभिनंदन पाल आदि ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर पूर्वी-पश्चिमी सीमांतर्गत बने ओवरब्रिज और अंडरपास की लागत करोड़ों में हैं। आस-पास रहने वाले लोग डिवाडर को लकड़ी, उपली, ईंट, बालू, गिट्टी आदि सामानों को रखकर अतिक्रमण कर लिया है। कई गांवों को जोड़कर प्रमुख बाजार से मिलान करते हैं। ऐसी स्थिति में अतिक्रमण होने के कारण हादसों को बढ़ावा मिलता है गंदगी से उत्पन्न होने वाली दुर्गंध के बीच आवागमन करना मुश्किल बना रहता है। गोबर से बनी उपली से प्लास्टर के टूटने, उखड़ने से अंडरपास के बैठने का भय किसी न किसी अनहोनी का संकेत देता है। परियोजना निदेशक एनएचएआई एके राय ने बताया कि अतिक्रमण और गंदगी हटाने की जिम्मेदारी मेंटिनेंस विभाग को सौंपी गई है। अंडरपास के डिवाइडर और ओवरब्रिज के पिलर को नुकसान पहुंचाया जा रहा है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed