{"_id":"682a2c1b72da427bba0a2024","slug":"the-pickpockets-disappeared-with-the-bag-full-of-money-hanging-on-the-bike-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-126262-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: बाइक में टंगा रुपयों से भरा बैग लेकर उचक्के गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: बाइक में टंगा रुपयों से भरा बैग लेकर उचक्के गायब
विज्ञापन
गोपीगंज। ककराही स्थित मंडी समिति से उचक्का गिरी का मामला सामने आया है। उच्चकों ने बाइक में टांगा गया रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
पीड़ित के अनुसार बैग में एक लाख बीस हजार रुपए रखा गया था। सीसीटीवी फुटेज में तीन नाबालिग बाइक के पास दिखाई दे रहे हैं। जिसमें एक हाथ में बैग नजर आ रहा है।
नगर के कोतवाली के पीछे कोइरान मोहाल निवासी सुरेंद्र मोदनवाल शनिवार को बकाया पैसा देने व सामान लेने के लिए मंडी गए थे। वे बाइक के हैंडिल में बैग टांग कर मुमताज आलू वाले की दुकान पर बकाया रुपया देने लगे। इसी बीच उनकी बाइक से टंगा बैग गायब कर दिया गया।
आसपास सीसीटीवी कैमरा में देखा तो तीन नाबालिग बाइक के पास पहुंचे। जिसमें दो आसपास खड़े रहे और तीसरा बाइक के हैंडल से बैग निकालकर चलता बना। जब पैसा देकर व्यापारी बाइक की तरफ देखा तो बैग गायब था।
विज्ञापन
व्यापारी की सूचना पर पहुंची पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौका मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है। पुलिस उच्चकों की तलाश में जुटी है।
प्रभारी निरीक्षक डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन की जा रही है।