फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The passion to learn made Raunak unmatched

सीखने के जज्बे ने रौनक को बनाया बेमिसाल

Sat, 28 Aug 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
The passion to learn made Raunak unmatched
दुर्गागंज। सीखने के जज्बे ने अभोली के आनंदडीह के रौनक केसरवानी में गूगल ब्वाय कौटिल्य बनने की ओर अग्रसर हो गया है। 300 तक का पहाड़ा, सामान्य ज्ञान सहित अन्य जानकारी उसकी जुबां पर रहती है। कई देशों की राजधानी, नदियों आदि के बारे में भी वह बताता है। अभोली ब्लॉक के आनंदडीह बाजार निवासी रौनक केसरवानी पुत्र सुनील केसरवानी कक्षा दो का छात्र है। अभी वह महज आठ साल का है। एक बहन और दो भाइयों में सबसे छोटा रौनक एक निजी स्कूल में पढ़ता है। उसके पिता सुनील ने बताया कि घर पर किराने की दुकान है । जहां रखे कैलकुलेटर से गुणा कर रौनक पहाड़े को याद कर लिया। शुरूआत में 20, 30, 50 के बाद उसने 300 तक पहाड़ा याद किया। अब उससे 300 तक के पहाड़ा में कहीं से पूछने पर तुरंत जवाब देता है। सिर्फ पहाड़ा ही नहीं उसे सामान्य ज्ञान की भी अच्छी जानकारी है। देश के प्रमुख शहर, प्रदेश की राजधानी, नदियों संग कई देशों की जानकारी उसके पास है। रौनक ने बताया कि वह आईपीएस बन कर देश सेवा करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed