फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The parties reached the polling booths , will today vote

बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां, आज पड़ेंगे वोट

Wed, 09 Dec 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Wed, 09 Dec 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
The parties reached the polling booths , will today vote
बुधवार को सुबह सात बजे से वोट डाले जाएंगे। दोनों ब्लाकों में प्रधान के 154 और सदस्य के 1960 पदों के लिए तीन हजार से अधिक प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। अंतिम चरण में दो लाख 81 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन



अंतिम चरण के चुनाव को लेकर डीघ ब्लाक में कालिका नगर इंटर कालेज कोइरौना और अभोली में पूर्व माध्यमिक विद्यालय अभोली में मंगलवार सुबह से ही गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन


 पीठासीन अधिकारी, मतदान कार्मिक और सहायक अपने-अपने बैलट बाक्स एकत्रित करते दिखे। सभी कागजी अभिलेख पूरा करने के बाद सुबह 10 बजे से बूथों पर रवाना होने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शाम चार बजे तक पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गईं। डीघ ब्लाक में 98 ग्राम प्रधान और 1264 पंचायत सदस्य और अभोली ब्लाक में 56 ग्राम प्रधान और 696 पंचायत सदस्य पदों के चुनाव के लिए 517 बूथों पर वोट डाले जाएंगे।


डीघ में 123 मतदान केंद्रों में 21 संवेदनशील और 42 अति संवेदनशील केंद्र, जबकि अभोली ब्लाक में 65 मतदान केंद्रों में 22 संवेदनशील और 24 अतिसंवेदनशील केंद्रों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी।

डीघ में एक लाख 90 हजार 330 मतदाता और अभोली में 91 हजार 618 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed