फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The old rules are entering the first year PG

पुराने नियमों से हो पीजी प्रथम वर्ष में प्रवेश

Wed, 04 May 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Wed, 04 May 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
The old rules are entering the first year PG
केएनपीजी में व्याप्त समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते छात्र।
 काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश को लेकर छात्रों ने अभी से आवाज बुलंद करना शुरू कर दिया है। मौजूदा शिक्षण सत्र में मेरिट के आधार पर प्रवेश होने से बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र-छात्राएं वंचित हुए थे। इसके मद्देनजर मंगलवार को छात्रों ने छात्रनेता किशन शुक्ला के नेतृत्व में प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में छात्रों ने कॉलेज प्रशासन से पुराने नियमों के तहत स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने की मांग की। 
विज्ञापन

छात्रों ने बताया कि केएनपीजी कॉलेज में मेहनत से पढ़ाई करके छात्र उत्तीर्ण होते हैं, जबकि अन्य संस्थान से तमाम छात्र अनुचित साधनों का प्रयोग कर अधिक अंक हासिल कर लेते हैं। ऐसे में मेरिट से प्रवेश होने पर बड़ी संख्या में आंतरिक छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित हो जाते हैं। मेरिट कम होने पर उन्हें अन्य जगह प्रवेश में भी समस्या होती है। इसके चलते उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है। जबकि पिछले वर्षों में कॉलेज में 85 फीसदी आंतरिक और 15 बाहरी छात्रों को प्रवेश मिलता है। इससे यहां के छात्रों को प्रवेश के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़ती थी। छात्रों से ज्ञापन लेकर प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार वर्मा ने आश्वस्त किया कि वे कॉलेज की प्रवेश समिति से इस बारे में विचार करेंगे। समिति के निर्णय के बाद ही प्रवेश के बारे में बता सकेंगे। इस मौके पर राहुल सिंह, गौरव मिश्र, नीतेश दुबे, ज्ञानेंद्र उपाध्याय, सोनू वर्मा, आशुतोष यादव, साधु यादव, विशाल शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed