फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The Minister said Ringrod gift of Bhadohi

केंद्रीय मंत्री ने भदोही को दी रिंगरोड की सौगात 

Thu, 17 Nov 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Thu, 17 Nov 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी बुधवार को परिवर्तन यात्रा की सभा में आए बिना ही भदोही समेत आसपास के जिलों के लिए करोड़ों की घोषणाएं कर दी। उन्होंने मोबाइल फोन से ही सभा को संबोधित किया। सांसद वीरेंद्र सिंह के प्रस्तावों को मोबाइल फोन के जरिए हरी झंडी दी। भदोही में रिंगरोड, वाराणसी और इलाहाबाद के मध्य नेशनल हाईवे के सभी बाजारों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाने समेत पांच बड़ी घोषणाएं कीं। भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान बुधवार को गोपीगंज के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हुई सभा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मुख्य अतिथि थे। बुधवार शाम चार बजे उन्हें गोपीगंज पहुंचना था। विशेष विमान से बाबतपुर पहुंचने के बाद हेलीकाप्टर में तकनीकी खराबी के चलते उन्होंने आने में असमर्थता जताई। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने पांच प्रमुख प्रस्तावों को मोबाइल फोन पर पढ़कर सुनाया। बाबतपुर हवाई अड्डे से ही उन्होंने प्रस्तावों को हरी झंडी दी।  इसमें बनारस से कपसेठी, भदोही होते हुए दुर्गागंज, जंघई से मछलीशहर तक नेशनल हाईवे बनेगा। भदोही में रिंग रोड बनेगा। जौनपुर से भदोही होते हुए मिर्जापुर तक मार्ग को नेशनल हाईवे में शामिल कराना है। उन्होंने वाराणसी से इलाहाबाद हाईवे पर प्रमुख बाजारों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाने की घोषणा की। इसके अलावा केंद्रीय निधि से चार छोटे मार्गों को भी मंजूरी दी गई। इसमें जंघई से दुर्गागंज होते हुए वहिदा एनएच दो से सीतामढ़ी तक, मिर्जापुर चील्ह रोड से चंद्रपुरा में भवानीपुर होते हुए गोपपुर शामिल हैं। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed