{"_id":"69bc51a3ff85551ef60640ac","slug":"the-meters-of-85-thousand-consumers-were-made-prepaid-power-of-686-consumers-went-out-due-to-negative-balance-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-140538-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 85 हजार उपभोक्ताओं का मीटर हुआ प्रीपेड, माइनस में बैलेंस होने से 686 की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 85 हजार उपभोक्ताओं का मीटर हुआ प्रीपेड, माइनस में बैलेंस होने से 686 की बिजली गुल
विज्ञापन
बिजली विभाग पर भुगतान जमा करने के लिए लगी लाईन। स्रोत-संवाद
भदोही। जनपद 85 हजार उपभोक्ताओं का बिजली मीटर प्रीपेड निगम ने प्रीपेड कर दिया है। यह नई व्यवस्था 13 मार्च से लागू की गई है। प्रीपेड स्मार्ट मीटर का बैलेंस माइनस में चले जाने के कारण 686 उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई है। बृहस्पतिवार को बकायेदार उपभोक्ता उपकेंद्र पर पूछताछ करने पहुंचे तो पता चला कि उनका मीटर प्रीपेड कर दिया गया है। जब वह रिचार्ज कराएंगे तो बिजली स्वयं से आ जाएगी।
बिजली चोरी रोकने और बकायेदार उपभोक्ताओं से राजस्व वसूलने, बेहतर आपूर्ति के उद्देश्य से जुलाई 2024 से बिजली निगम ने उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाना शुरू किया था। भदोही डिवीजन में अब तक 50 हजार, ज्ञानपुर डिवीजन में 35 हजार उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। अब उन्हीं स्मार्ट मीटर को निगम ने प्रीपेड कर दिया है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली निगम ने इसकी सूचना नहीं दी है। जबकि बिजली निगम के एक्सईएन एसके सिंह का कहना है कि उपभोक्ताओं के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर मेसेज भेजा जा चुका है। उस मेसेज में स्पष्ट लिखा है कि आपके अकाउंट आईडी में इतना बैलेंस बचा है।
रिचार्ज में से ही बकाये की भी होगी वसूली
बिजली निगम ने बकाये की वसूली के लिए नया प्लान बनाया है। उपभोक्ता रिचार्ज करेंगे उसमें से 10, 15 और 25 प्रतिशत के अंश में पुराने बकाये में समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
बकाया राशि समायोजित प्रतिशत
10 हजार 10 प्रतिशत
15 हजार 15 प्रतिशत
20 हजार से अधिक 25 प्रतिशत
अभी भी 1.50 लाख उपभोक्ता ओटीएस के दायरे में
बिजली निगम बकाये के भुगतान के लिए एकमुश्त समाधान योजना चला रहा है। दोनों डिवीजन मिलाकर 1.50 लाख उपभोक्ता अभी भी ओटीएस के दायरे में हैं। अब तक कई चरणों में अभियान चलाने के बाद भी लोग इसका लाभ नहीं उठा पाए हैं। अब प्रीपेड सिस्टम से धनराशि कटकर बकाए में खुद से जमा हो जाएगी।
02 डिविजन हैं जिले में भदोही और ज्ञानपुर
1.26 लाख उपभोक्ता भदोही में
01 लाख उपभोक्ता ज्ञानपुर में
बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। 13 मार्च से सभी बिजली कनेक्शनों को प्रीपेड प्रणाली में परिवर्तित कर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत अब उपभोक्ताओं को बिजली उपयोग करने के लिए पहले एडवांस में रिचार्ज कराना होगा। उपभोक्ता को अपने मोबाइल में कम से कम एक महीने का रिचार्ज कराना होगा। ताकि उनकी बिजली न कटे। -
एसके सिंह, एक्सईएन, बिजली, भदोही।