फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The lease of three lands for garden, locality, pond and plantation will be cancelled.

Bhadohi News: बगीचा मोहल्ला तालाब व पौधरोपण की तीन जमीन का पट्टा होगा निरस्त

Sun, 31 Aug 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The lease of three lands for garden, locality, pond and plantation will be cancelled.
खमरिया बोर्ड की बैठक में उप​स्थित विधायक व अन्य। संवाद - फोटो : स्रोत स्वयं
खमरिया। नगर पंचायत के गृहकर व जलकर अब आनलाइन होंगे। वहीं डिजिटल लाइब्रेरी का भवन बनवाया जाएगा। शनिवार को खमरिया नगर पंचायत कार्यालय में औराई विधायक दीनानाथ भास्कर की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। इसमें दो करोड़ रुपये तक के प्रस्ताव पास किए गए। सभासदों की मांग पर वार्ड संख्या सात बगीचा मोहल्ला स्थित तालाब को मत्स्य पालन और 2005 में पौधरोपण के लिए दी गई तीन जमीनों के पट्टे को निरस्त करने का निर्णय लिया गया। विधायक ने कहा कि नगर के विकास को लेकर शासन गंभीर है। इसके कारण नगर में होने वाले विकासपरक प्रस्तावों को तत्काल स्वीकृति मिल रही है। इसलिए इसमें किसी कोताही न बरती जाए। बताया कि डिजिटल लाइब्रेरी का भवन नगर पंचायत बनवाएगी। इसके लिए सामग्री विधायक निधि से दी जाएगी। वहीं मृत मवेशियों के निस्तारण के लिए जमीन नगर पंचायत देगी। जहां विधायक निधि से बाउंड्री वाल बनवाई जाएगी। बैठक में गृह और जलकर को आनलाइन करने का निर्णय हुआ। वहीं कई वार्डों में विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव पास हुए। इनमें वार्ड संख्या 6 पकड़ीतर में सामुदायिक भवन का सुंदरीकरण, वार्ड नंबर 11 में अमरकयर से मुख्तार की त्रिमुहानी तक इंटरलॉकिंग का निर्माण कार्य, वार्ड नंबर आठ में मेन रोड से दशरथ के बाबा के मकान तक आरसीसी का निर्माण कार्य और वार्ड नंबर 13 में नसीम कुजड़ा से नगर पंचायत सीमा तक नाली इंटरलॉकिंग का निर्माण कार्य शामिल है। इसके अलावा, अधिशासी अधिकारी के रहने के लिए भवन निर्माण की भी संस्तुति हुई। चेयरमैन हाजी महमूद आलम ने कहा कि नगर पंचायत की ओर से विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। बैठक में ईओ जितेंद्र सिंह यादव, सभासद संजय कुमार मौर्य, कमल मौर्य, उदयभान मौर्य, अब्दुल इस्लाम, मैनुद्दीन अंसारी, शरद इश्तियाक अहमद, कृष्णकांत मौर्य, विजय गौतम सहित अन्य सभासद मौजूद रहे। लिपिक श्याम बहादुर पटेल ने प्रस्ताव को रजिस्टर में नोट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed