फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The land beyond does not rise up, the grace of the Sindhu brought the heart...

Bhadohi News: परे भूमि नहीं उठत उठाए, बर करि कृपासिंधु उर लाए...

Mon, 06 Oct 2025 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
The land beyond does not rise up, the grace of the Sindhu brought the heart...
गोपीगंज भरत मिलाप में मिले चारों भाई। संवाद
गोपीगंज। नगर के ऐतिहासिक भरत मिलाप में शनिवार की देर शाम आस्था और उत्साह का संगम दिखा। भरत मिलाप देखने के लिए लाखों की भीड़ उमड़ी। हर कोई चारों भाइयों श्री राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के मिलन को देखने के लिए उतावला नजर आया। चारों भाइयों का मिलन हुआ तो वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। इलाका भगवान श्री राम के जयघोष से गूंज उठा। लीला स्थल पर परे भूमि नहिं उठत उठाए, बर करी कृपा सिंधु उर लाए... सहित कई अन्य चौपाइयां भी गूंजती रहीं। गोपीगंज नगर का भरत मिलाप शनिवार की रात सकुशल संपन्न हो गया। राजमार्ग स्थित बड़े चौराहे पर रंग-बिरंगे सुगंधित पुष्पों से सुशोभित मंच पर देर रात चारों भाइयों का मिलन हुआ। नवयुवक दल गोपीगंज, श्री रामलीला समिति व बघेल परिवार के सहयोग से आयोजित भरत मिलाप मेले में बड़ी संख्या में आकर्षक लाग विमान व झांकियों का प्रदर्शन किया गया। रंग-बिरंगे झालरों से सजा नगर अयोध्या की तरह प्रतीत हो रहा था। मिलन के बाद प्रभु श्री राम जनक नंदिनी और भाइयों के साथ नगर भ्रमण पर निकले। इसके पहले श्री राम, सीता व लक्ष्मण जी के साथ पवनसुत हनुमान जी की बड़े चौराहे पर आरती उतारी गई। मेला स्थल पर एडीएम कुंवर विरेंद्र कुमार मौर्य, एएसपी शुभम अग्रवाल, एसडीएम भान सिंह, सीओ चमन लाल चावड़ा आदि कानून-व्यवस्था में डटे रहे। मौके पर पालिकाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, विजय जायसवाल, श्रीनिवास चतुर्वेदी, राजेंद्र पुष्पकार, श्रीकांत जायसवाल, ब्रजेश गुप्ता, संजय प्रताप सिंह बऊ, अश्वनी अग्रवाल, बिंदेश गुप्ता अजीत सिंह बघेल, उमेश सिंह बघेल, कौशलेंद्र सिंह, अखिलेंद्र सिंह बघेल, रामलाल अग्रवाल, टुनटुन अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed