फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The investigation team spot inspection

जांच दल ने किया स्थलीय निरीक्षण

Tue, 26 Jan 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Tue, 26 Jan 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
The investigation team spot inspection

विज्ञापन

 नगर पालिका परिषद क्षेत्र में लगभग 37 मार्गों के निर्माण में अनियमितता की शिकायतों की जांच कर रही जिलाधिकारी द्वारा गठित टीम ने सोमवार को दोबारा जांच की।

गौरतलब है कि पालिका के 14 असंतुष्ट सभासदों ने 37  मार्गों के निर्माण में खामियों की मंडलायुक्त से शिकायत की थी। इससे पूर्व 21 जनवरी को मुख्य विकास अधिकारी आरपी मिश्र के नेतृत्व में जांच दल जांच कर चुकी है।
विज्ञापन


 जांच दल के सदस्यों का कहना है कि मार्गों की समस्या की संख्या अधिक होने से इसमे समय लग सकता है। गत गुरुवार को जांच करने के बाद टीम के सदस्य वापस लौट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को पुन: नगर में आए जांच दल पहले पकरी मोहल्ला पहुंचा। बताते हैं कि वहां सभासद रीता देवी ने जांच दल को दो टूक कह दिया कि हमारे यहां कोई ग़ड़बड़ी नहीं हुई है इसलिए यहां जांच न करें।

 इस पर अधिकारीगण छेड़ीवीर वार्ड अंतर्गत कुशियरां त्रिमुहानी पहुंचे। वहां बिछाए जा रहे सीवर लाइन की जांच की। यहां के बारे में सभासदों की शिकायत थी कि सीवर का लेवल ठीक नहीं लिए जाने से पानी उल्टा बहेगा। इसकी अधिकारियों ने जांच की और कई लोगों के बयान लिए।

रजपूरा गए जहां दो इंटरलाकिंग सड़कों की जांच के बाद काशीपुर में मार्ग और हरि मंदिर के पास इंटरलाकिंग मार्ग की जांच पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान सभासद शफीक अहमद, हसनैन अंसारी, शाहिद एकराम, हफीजुल्लाह शाह, दीपू विश्वकर्मा, अमजद सोमारू, रवींद्र मौर्य, शिवशंकर सरोज, हसीब खां, दानिश सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।


 जांच करने वालों में सीडीओ के अलावा लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दयाराम व जिला नगरीय  विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक, संत कुमार भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed