फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The investigation team saw the reality of drain construction

जांच टीम ने देखी नाला निर्माण की हकीकत

Sat, 25 Dec 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
The investigation team saw the reality of drain construction
नगर पंचायत खमरिया में नाला निर्माण और सोलर बैट्री खरीद की जांच के लिए शुक्रवार को प्रशासन की तरफ से गठित टीम पहुंची। टीम पहुंचते ही कर्मचारियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

सभासद राहुल शुक्ला और राकेश द्विवेदी ने 28 अक्तूबर को मंडलायुक्त को प्रार्थना पत्र देकर सोलर बैट्री की खरीद और नाला निर्माण में धांधली का आरोप लगाया था। पत्र में यह भी आरोप लगाया गया था कि सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई जानकारी भी नहीं दी जा रही है। मंडलायुक्त के निर्देश पर सीडीओ ने 26 नवंबर को जांच का निर्देश दिया। सीडीओ भानु प्रताप सिंह ने तीन सदस्यीय टीम गठित की। शुक्रवार को टीम में शामिल उपायुक्त स्वरोजगार श्याम जी, सहायक अभियंता लोक निर्माण अरविंद श्रीवास्तव और सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी जिला विकास कार्यालय जांच के लिए नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। इस दौरान जरूरी अभिलेख संग टीम में शामिल अधिकारियों ने नाला निर्माण की हकीकत देखी। हालांकि अवर अभियंता के नहीं पहुंचने के कारण जांच पूरी नहीं हो सकी। जांच टीम में शामिल श्यामजी ने अवर अभियंता ने सोमवार को बुलाया है। उन्होंने बताया कि अवर अभियंता के आने पर इस्टीमेट देखकर नाले की खुदाई कराकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed