फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The girl underwent operation with the help of actor Sonu Sood, but now the crisis of house to stay

अभिनेता सोनू सूद की मदद से युवती का ऑपरेशन तो हो गया, पर अब रहने के ठिकाने का संकट

Fri, 30 Oct 2020 07:30 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 30 Oct 2020 07:30 PM IST
सार

  • युवती शनिवार को अस्पताल से होगी डिस्चार्ज
  • पिता की हरकतों से अजीज होकर छोड़ चुकी है घर

विज्ञापन
The girl underwent operation with the help of actor Sonu Sood, but now the crisis of house to stay
युवती की हुई सफल सर्जरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिता की हवस से आजिज आकर धर्म परिवर्तन करने वाली भदोही जिले के घोसिया की युवती का ऑपरेशन अभिनेता सोनू सूद के खर्चे पर तो हो गया, मगर अब वह कहां रहेगी, यह समस्या खड़ी हो गई है। बोन टीबी का शिकार युवती के ऑपरेशन के बाद चिकित्सकों ने दो माह तक पूरी तरह बेड रेस्ट करने की सलाह दी है। लेकिन, उसके पास रहने के लिए ठिकाना ही नहीं है। घरवालों ने सीधी धमकी दी है कि यहां आओगी तो खैर नहीं।

विज्ञापन


शुक्रवार को अमर उजाला से बातचीत में हरियाणा के करनाल में भर्ती युवती ने बताया कि वह शनिवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दी जाएगी। इसके बाद दो महीने तक बेड रेस्ट करने की सलाह चिकित्सकों ने दी है। रहने के लिए घर पर बात की तो घरवालों ने वहां आने के लिए सीधे मना कर दिया। 

विज्ञापन

घरवालों ने कहा कि यहां आओगी तो खैर नहीं। सोनू सूद ने इलाज का पूरा खर्च वहन कर पहले ही काफी मदद की है। अब एक लड़की होने के नाते घर पर रहना ही ज्यादा मुनासिब होगा, मगर पिता का रवैया ठीक नहीं है। गौरतलब है कि वर्ष 2013-14 में पिता की हरकतों से आजिज युवती घर छोड़कर अहमदाबाद चली गई थी। वहां एक युवक की मदद से नौकरी कर ली। 

घरवालों के व्यवहार से दुखी होकर उसने हरिद्वार में जाकर धर्म परिवर्तन कर लिया। इस दौरान उसने अपना नाम भी बदल लिया। लॉकडाउन में दिल्ली से कानपुर आते समय बस पलट जाने से उसकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आ गई थी। इसके बाद वह बोन टीबी का शिकार हो गई। 

विज्ञापन

यह बात शासन तक पहुंची तो जिला प्रशासन हरकत में आया और उसे उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल मिर्जापुर भेज दिया गया। वहां समुचित उपचार न मिलने पर अभिनेता सोनू सूद ने उपचार के लिए हरियाणा के करनाल बुलाया। वहां गत दिनों उसका ऑपेरशन किया गया। मगर, अब उसके रहने की दिक्कत हो गई है।

लड़की को उपचार के बाद उसके घर में ही रखवाया जाएगा। घर वाले उसे घर आने से मना नहीं कर सकते। आखिर वह कहां जाएगी। इसके बारे में बात की जाएगी। - राजेंद्र प्रसाद, जिलाधिकारी


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed