फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The gate remained closed due to doubling, people were worried

दोहरीकरण को लेकर बंद रहा फाटक, परेशान रहे लोग

Fri, 03 Dec 2021 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
The gate remained closed due to doubling, people were worried
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी-प्रयागराज रेलखंड पर चल रहे दोहरीकरण कार्य के चलते बृहस्पतिवार को जंगीगंज-धनतुलसी मार्ग पर स्थित सराय जगदीश रेलवे फाटक सुबह 10 से शाम चार बजे तक बंद रहा। इस दौरान सड़क यातायात दिन भर ठप रहा। इससे लोगों को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। लोगों को दूसरे मार्गों से कई किमी का चक्कर लगाकर आवागमन को विवश होना पड़ा।
विज्ञापन

दोहरीकरण कार्य को देखते हुए सराय जगदीश हाल्ट के फाटक को बृहस्पतिवार को बंद कर दिया गया। इसके चलते जानकारी के अभाव में पहुंचे वाहन सवारों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। वाहन सवारों को जंगीगंज रेलवे स्टेशन मार्ग, नवधन-कोइरौना मार्ग पर स्थित फाटकों से होकर पांच से 10 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाकर आवागमन करना पड़ा। उधर, रेलवे कर्मचारी दोहरीकरण कार्य में लगे रहे। अवर अभियंता (रेलवे) अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत सुबह 10 से शाम चार बजे तक आवागमन रोककर दोहरीकरण कार्य कराया गया। इसके बाद आवागमन सुचारु कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed