फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The game will not play in paddy purchase, money will go to Aadhaar linked account

धान खरीद में नहीं चलेगा खेल, आधार लिंक्ड खाते में जाएगा धन

Sat, 04 Sep 2021 07:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
The game will not play in paddy purchase, money will go to Aadhaar linked account
धान खरीद के लिए शासन स्तर से नियम तय कर दिया गया है। इस बार ऐसी व्यवस्था की गई है कि कोई भी किसान फर्जीवाड़ा नहीं कर पाएगा। इसके साथ ही इस बार आधार लिंक्ड खाते में ही धान बिक्री का पैसा भेजा जाएगा। कई बार किसान ऐसा भी करते हैं कि जिस खाते पर केसीसी होती है वह खाता संख्या न देकर दूसरा दे देते हैं। धान का पैसा भी आ जाता है और वे केसीसी का बकाया भी जमा नहीं करते।धान खरीद में पारदर्शिता लाने के लिए खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से इस तरह की पहल की गई है। खाद्य एवं विपणन विभाग के अनुसार, बीते दिनों खरीद से संबंधित कैलेंडर जारी किया गया है। उसमें कहा गया है कि किसानों को धान अगर बेचना है तो उन्हें अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना होगा। किसी भी सहज जनसेवा केंद्र से पंजीकरण कराया जा सकता है। इसके लिए खतौनी, आधार नंबर, मोबाइल नंबर सहित अन्य अभिलेखों की जरूरत पड़ेगी। खास बात यह है कि इस बार उसी खाते में धान बिक्री का पैसा आएगा जो आधार नंबर से लिंक होगा। इससे किसानों को कई मामले में लाभ भी मिलेगा। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि शासन की इस व्यवस्था का किसानों केे लाभ मिलेगा। कई बार ऐसा होता है कि किसान धान तो बेच देते हैं लेकिन खाता संख्या अलग से देने पर कुछ अंक गलत होने से धनराशि नहीं जाती। इतना ही नहीं कई बार यह भी शिकायत आती है कि पंजीकरण किसी ओर का था और धान बेचने के बाद पैसा पहुंचा किसी और के खाते में। अब यह समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed