फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The furious villagers against Kotedar

कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों हुए उग्र

Sun, 22 May 2016 02:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Sun, 22 May 2016 02:46 AM IST
विज्ञापन
डीघ विकास खंड के सुजातपुर गांव के ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ शनिवार को प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि शासन की मंशा के खिलाफ गांव में कोटेदार मनमानी ढंग से पात्र गृहस्थी कार्ड को बनवा रहे हैं। अपने करीबियों को शत प्रतिशत यूनिट जबकि ग्रामीणों को 50 फीसदी भी लाभ नहीं दिया जा रहा है। 
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना चाह रही है, लेकिन कोटेदारों की मनमानी से योजना के प्रति मनमानी की जा रही है। अनाज लेने के लिए जाने वाले कार्डधारकों से आए दिन विवाद किया जाता है। शिकायत करने पर उन्हें अनाज न देने की धमकी दी जाती है। इसको लेकर ब्लॉक कार्यालय और पूर्ति विभाग में शिकायत की गई, लेकिन अब तक उस पर ध्यान नहीं दिया गया। इससे लोगों को सहूलियत नहीं मिल रही है। चेतावनी दी कि अनाज वितरण में पारदर्शिता नहीं बरती गई तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में सुशील तिवारी, मनोज तिवारी, राजन, जुगेश, शिवमलाल तिवारी, दिनेश तिवारी, कमलेश, धीरज, रोशन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed