फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The firm deposited 2.61 lakh with the Consumer Commission

Bhadohi News: उपभोक्ता आयोग में फर्म ने जमा किए दो लाख 61 हजार

Sat, 01 Aug 2026 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
The firm deposited 2.61 lakh with the Consumer Commission
ज्ञानपुर। राज्य उपभोक्ता आयोग के आदेश पर लखनऊ की प्रिटिंग कंपनी ने जिला उपभोक्ता आयोग में दो लाख 61 हजार की धनराशि जमा की। आयोग के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। करीब दो साल पूर्व के मामले में परिवादी ने न्याय न मिलने पर आयोग में गुहार लगाई थी। सुरियावां के मलेपुर मलाईपुर निवासी सुनील कुमार मिश्र ने 25 जून 2025 को जिला उपभोक्ता आयोग की अदालत में मे. कलर डेवलपर्स इंडिया के प्रो. आशीष बिसेन रिंग रोड कमला नेहरू नगर लखनऊ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

बताया कि वह कपड़े की प्रिटिंग के लिए मशीन खरीदने के लिए कंपनी को कुल तीन लाख 75 हजार रुपये दिए। जिसमें ब्याज पर पैसा लेकर 17 अक्तूबर 2023 को दो लाख व 30 अक्तूबर 2023 को एक लाख रुपये भेजा। वहीं एक मई 2024 को 70 हजार और पांच हजार रुपये नगद ले जाकर कंपनी को दिया। जिसके बाद कंपनी ने उन्हें मशीन तो भेजा, लेकिन उसका प्रिटिंग हेड नहीं भेजा। बताया कि कंपनी के इंजीनियर प्रिटिंग हेड ले जाकर उसे चालू करेगा।
विज्ञापन

जून 2024 के बाद कई बार कहने के बाद भी कंपनी की ओर से प्रिटिंग हेड मशीन नहीं भेजी गई। जिससे मशीन चालू नहीं हो सकी। जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष संजय कुमार डे व सदस्य दीप्ति श्रीवास्तव की पीठ ने उपभोक्ता की सेवा में कमी पाते हुए तीन लाख 75 हजार रुपये दो माह के अंदर छह फीसदी ब्याज के साथ देने का आदेश दिया। विपक्षी कंपनी ने उक्त आदेश के खिलाफ राज्य उपभोक्ता आयोग में गया। जहां आयोग ने कंपनी को दो लाख 61 हजार जमा करने का आदेश दिया। आयोग के रीडर स्वतंत्र रावत ने बताया कि कंपनी ने पैसा जमा कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed