फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The family created a ruckus by keeping the body of the young man on the road

युवक का शव सड़क पर रख परिजनों ने किया हंगामा

Fri, 18 Jun 2021 06:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
The family created a ruckus by keeping the body of the young man on the road
सड़क हादसे में घायल रामशिरोमणि बिंद (40) निवासी भगवानपुर चौथार की मौत बृहस्पतिवार की रात निजी अस्पताल में हो गई। सुबह परिजनों ने शव को सीखापुर-दुर्गागंज मार्ग पर रखकर हंगामा कर दिया। जानकारी पर पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि रामशिरोमणि छह पुत्रियों का पिता है और परिवार को इकलौता पुत्र। बड़ी पुत्री की शादी का कार्ड चकिया स्थित अपने रिश्तेदारों को बाइक से देने जा रहा था। जैसे ही वह रोही बाजार पहुंचा विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर परिजन इलाज के लिए उसे गोपीगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था जहां देर रात दम तोड़ दिया। घटना के बाद भागने वाले चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए नाराज परिजनों समेत ग्रामीणों ने शव को सीखापुर-दुर्गागंज मार्ग पर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर थाना ऊंज और गोपीगंज कोतवाली पुलिस ने आकर घटना का कारण बने वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया तभी मामला शांत हो सका। प्रभारी निरीक्षक केके सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed