फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The district received a gift of 95 million

जिले को मिली 95 करोड़ की सौगात

Mon, 07 Sep 2015 02:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Mon, 07 Sep 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
The district received a gift of 95 million
 रविवार को ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामलली मिश्रा ने 27.82 करोड़ की लागत वाली सड़कों एवं अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण, 54.50 करोड़ की लागत से प्रस्तावित सड़कों का भूमि पूजन और 12.14 करोड़ की लागत वाली सड़कों और अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


गोपीगंज के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित भव्य समारोह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परियोजनाओं का लोकार्पण, भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया।
इस मौके पर आयोजित जनसभा में ज्ञानपुर विधायक ने कहा कि विधानसभा के एक-एक गांव को मॉडल बनाएंगे। उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि 2001 से भदोही जिले में सियासी जीवन आरंभ करने के बाद से लगातार क्षेत्र के विकास के लिए ही प्रयत्न कर रहा हूं।
विज्ञापन

 कहा कि मुख्यमंत्री ने जनवरी 2015 के बाद सबसे ज्यादा भदोही जिले के विकास कार्यों को स्वीकृति दी। ज्ञानपुर को मॉडल विधानसभा बनाने की दिशा में कार्य करने का संकल्प दोहराते हुए विधायक ने धनतुलसी में पुल बनाने का भी वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 कहा कि इससे लोगों को आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी। विधाय ने प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों की स्थापना की दिशा में किए गए सरकार के योगदान को भी दोहराया। सांसद आदर्श गांव कौलापुर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि गांव में पर्याप्त सोलर लाइट और हैंडपंप की व्यवस्था हमने करवा दी है। प्रधानमंत्री जी से आग्रह है कि वे गांव में सोलर प्लांट और पावर हाउस बनवा दें। मंच से ललकारते हुए विधायक ने कहा कि अगर नहीं हो सकता तो छोड़ दें, कोई भी जतन करेंगे, लेकिन इन कार्यों को हम पूरा करवाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी ने की। इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री राम दुलार राजभर, जिला पंचायत अध्यक्ष रीना सोनकर, पूर्व विधायक शारदा प्रसाद बिंद, डिबाए अध्यक्ष सुधाकर पांडेय, जनार्दन बिंद, ज्ञानपुर चेयरमैन हीरालाल मौर्या, कार्यक्रम संयोजक ज्ञानपुर विस अध्यक्ष कल्लूराम यादव, मुन्ना खां, मनीष मिश्रा, कमला शंकर महतो, पन्नालाल मौर्या, विनोद यादव, दीनानाथ यादव, रवींद्र पाल, दिवाकर शुक्ल, ब्रह्मजीत शुक्ल, हृदय नारायण प्रजापति, लालजी यादव, राहुल दुबे, शिवाकांत शुक्ला, मजीद अंसारी आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव राजित राम यादव ने किया।
इनसेट
 मोरवा नदी पर बनेगी पक्की पुलिया

ज्ञानपुर। विधायक विजय मिश्र ने बताया कि सरकार ने इसके अलावा आधा दर्जन से अधिक विकास कार्यों को करवाने का आदेश दे दिया है। कहा कि मेरी मांग पर ख्योंखर और गांधी गांवों में नहर पर पुलिया और ग्राम सभा भगवास में मोरवा नदी पर पक्की पुलिया बनवाने का निर्देश लोक निर्माण मंत्री ने जारी कर दिया है। साथ ही ग्राम सभा कुलमनपुर, जंगीगंज, बिरनई, बिहरोजपुर होते हुए गंगा जी तक नाले की खोदाई एवं गेट वाल बनाकर नहर से जोड़ने के कार्य को भी सरकार ने हरी झंडी दे दी है। जल्द ही ये कार्य कराए जाएंगे। कहा कि हर साल भीषण कटान के चलते अस्तित्व समाप्ति की ओर बढ़ रहे छेछुआ गांव को बचाने के लिए भी सरकार ने हरसंभव प्रयास करने का निर्देश दिया है।


--------

घुंघरू की झनकार में मदमस्त हुए लोग
ज्ञानपुर। मुंह से 84 प्रकार की घुंघरुओं की ध्वनि निकालकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराने वाले कलाकार एहशान भारती ने सपा के लोकार्पण समारोह में शमा बांध दिया। एक के बाद एक फरमाइशों पर घुंघरुओं की झनकार मुंह से जीवंत कर खूब वाहवाही बटोरी। जिले के भोजपुरी कलाकार राजेश परदेसी, वाराणसी की अर्चना तिवारी और लखनऊ की कंचन सिंह ने अपने गीतों से लोगों का खूब मनोरंजन किया। इसके अलावा बेलवरिया कलाकार जटाशंकर शुक्ल ने भी अपनी कला का जादू बिखेरा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed