फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The District Officer stopped the salary of 18 doctors of the District Hospital

Bhadohi News: जिला अस्पताल के 18 चिकित्सकों का जिलाधिकारी ने रोका वेतन

Wed, 09 Apr 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
The District Officer stopped the salary of 18 doctors of the District Hospital
महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों की मनमानी के मामले को डीएम विशाल सिंह ने संज्ञान लिया है। अमर उजाला के मंगलवार के अंक में खबर प्रकाशित होने के बाद डीएम ने अनुपस्थित 18 चिकित्सकों का वेतन रोक दिया और उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएमओ को एमबीएस भदोही में लगातार अनुपस्थित रहने वाली गायनकोलॉजिस्ट की सेवा समाप्ति का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान में स्क्रीनिंग की जानकारी दी। महाराजा बलवंत सिंह चिकित्सालय में कार्यरत डॉ. नजमा नाहिद गायनकोलॉजिस्ट का लगातार बैठकों में अनुपस्थित रहना, कार्य में शिथिलता की शिकायत को डीएम ने संज्ञान में लिया। मेडिकल बोर्ड ने उनके फिटनेस की जांच करते हुए रिपोर्ट सौंपा। जिसमें वह फिट पाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल 2024 से फरवरी 2025 तक कुल 110 सीजर (10 प्रति माह) होनी चाहिए, जबकि उन्होंने केवल 26 सिजेरियन प्रसव ही कराएं। डीएम ने एक नोटिस के बाद सेवा समाप्त का निर्देश दिया। इस दौरान डीएम ने अमर उजाला में प्रकाशित खबर आठ बजे की ओपीडी, 9:25 बजे तक ड्यूटी पर नहीं पहुंचे 19 में से 18 डॉक्टर को गंभीरता से लिया। अनुपस्थिति सभी 18 डॉक्टरों को नोटिस जारी करते हुए वेतन रोकने का निर्देश दिया। डीएम ने आयुष के सभी डॉक्टरों से परिचय प्राप्त सेवा भाव से काम करने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीडीओ डॉ. शिवाकांत द्विवेदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed