फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The district headquarters is buzzing with people's movements

जन आंदोलनों से गूंजता रहा जिला मुख्यालय 

Sat, 18 Jun 2016 01:59 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Sat, 18 Jun 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
 The district headquarters is buzzing with people's movements
: जिला मुख्यालय पर कोटे की दूकान आवंटन में हुई गड़बड़ी के खिलाफ प्रदर्शन करते चकगुमानी गांव के लोग।
 जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को धरना-प्रदर्शनों को लेकर भारी गहमागहमी का माहौल रहा। कोटे के आवंटन, जमीन के कब्जे और पात्र गृहस्थी में हेराफेरी को लेकर चार गांव के सैकड़ों लोगों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर आवाज बुलंद की। ग्रामीणों ने प्रधान और कोटेदारों संग प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ भी अपनी भड़ास निकाली। 
विज्ञापन

 अभोली विकास खंड के चकगुमानी गांव के ग्रामीणों ने कोटा आवंटन में धांधली का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि 15 जून को गांव में खुली बैठक के दौरान बाहरी व्यक्तियों का हस्ताक्षर कराया गया। डीघ ब्लॉक में कार्यरत एक ग्राम पंचायत अधिकारी के इशारे पर कोटा आवंटन एक मनबढ़ किस्म के युवक को दे दिया गया। बीडीओ कार्यालय पर शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने डीएम से गांव में खुली बैठक कराकर मतदान के माध्यम से कोटे का आवंटन कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में राजितराम, राजेश दूबे, लक्ष्मण लाल, सीताराम, कृपाशंकर, विक्रम प्रताप, सत्य नारायण आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


 विकास खंड के शिवरामपुर के ग्रामीणों ने कोटे के आवंटन में मनमानी का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि खुली बैठक में कोटे के आवंटन का सभी सदस्यों ने विरोध किया लेकिन संबंधित अधिकारी ने किसी की नहीं सुनी। कोटे के चयन को लेकर गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने डीएम से कोटे का चयन सही ढंग से कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में संदीप कुमार, रणजीत कुमार, नंदलाल पासी, सुशीला देवी, गीता सरोज, नीतू, प्रदीप, प्रियंका, अच्छेलाल, जय प्रकाश, दीपक आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 सुरियावां विकास खंड के बढ़ियानी और बलभद्रपुर के ग्रामीणों ने पात्र गृहस्थी सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि नौ जून को प्राथमिक विद्यालय पर अफसरों की निगरानी में खुली बैठक हुई। इसमें सूची में गड़बड़ी को लेकर विरोध किया। ग्रामीणों के विरोध को दरकिनार करते हुए सूची को फाइनल कराया गया। इससे काफी संख्या में पात्र लोग सूची से वंचित हो गए हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए दूसरी सूची बनवाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में जिलाजीत, रमाशंकर, राजकुमार, दिनेश कुमार, देवीदीन, श्यामधर, लक्ष्मीशंकर, कल्लू, लाल बहादुर आदि रहे। 


 औराई विकास खंड के लक्ष्मणा गांव के ग्रामीणों ने कोट (सरकारी) की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ मनबढ़ किस्म के लोग कोट की जमीन पर गलत नियत से कब्जा कर रहे हैं। थाने से लेकर तहसील तक शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने डीएम से उक्त अवैध कब्जे को रोकवाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में प्रदीप चौबे, शिव कुमार दूबे, रजनीकांत चौबे, विजयशंकर, देवी प्रसाद मिश्र, चंद्रमणि मिश्र, सुरेश तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed