फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The debris that hindered the construction was removed

निर्माण में बाधा बने मलबे को हटवाया गया

Sun, 09 Jan 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
The debris that hindered the construction was removed
नगर के अहमदगंज में निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण भले ही अंतिम चरण में है लेकिन निर्माण एजेंसी के सामने आए दिन कोई न कोई बाधा सामने आ जा रही है। इसको लेकर निर्माण एजेंसी के अधिकारी परेशान हैं। शनिवार को निर्माण स्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने सड़क की जद में आ रहे मलबे को जेसीबी लगाकर साफ कराया। इस दौरान मौके पर पुलिस भी मौजूद रही।
विज्ञापन

उप्र राज्य सेतु निगम के सहायक अभियंता, एचएन यादव ने बताया कि निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। तय समय पर आरओबी बनाकर जिला प्रशासन को सौंप देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भूमि का मुआवजा पाने वाले कई गृहस्वामी काम में बाधा डाल रहे हैं। घरों का मलबा हटाने में सहयोग नहीं कर रहे हैं। सहायक अभियंता ने बताया कि 66 में से 65 लोगों को मुआवजा दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि ओवर ब्रिज निर्माण के लिए प्रशासन से अधिकतम 31 मार्च तक का समय लिया गया है। हालांकि उससे पहले भीकाम पूर्ण हो सकता है। उन्होंने बताया कि शनिवार को सड़क को समतल करने में आड़े आ रहे कई मकानों के मलबे को जेसीबी लगवाकर हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed