{"_id":"d4b41039457a3c2c313407481d2e4eb2","slug":"the-death-of-two-brothers-from-drowning-in-the-river-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबने से दो भाइयों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबने से दो भाइयों की मौत
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Tue, 28 Apr 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव निवासी बबलू सिंह की पुत्री की बारात सोमवार क ो आनी थी। बहन की बेटी की शादी में शामिल होने सुल्तानपुर जिले के अमेठी निवासी स्व. पपलू सिंह की पत्नी अपने बच्चों अमन सिंह (16), अभ्भू सिंह (15) के साथ आई थीं।
सोमवार को सुबह दस बजे के करीब अमन, अभ्भू शादी में आए जौनपुर के सदरेपुर निवासी छोटू (12) पुत्र पप्पू सिंह, खुटहन निवासी अनमोल (11) पुत्र जय प्रकाश के साथ गंगा में स्नान करने गए।
नहाने के दौरान गहराई में जाने से एक किशोर डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में बाकी तीनों भी डूबने लगे। उनका शोर सुनकर
पास में मछली मार रहे मछुआरों ने नदी में छलांग लगा दी और छोटू और अनमोल को तो बाहर निकाल लिया, लेकिन अमन और अभ्भू डूब गए। उनके डूबने की खबर मिलते ही रिश्तेदारों समेत बड़ी संख्या में आसपास के लोग तट पर जमा हो गए। बाद में गोताखोरों ने जाल डालकर दोनों के शव को बाहर निकाला। आनन-फानन में उन्हें गोपीगंज के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी पाकर मृतकों के परिवारीजन भी पहुंच गए थे। रिश्तेदारी में आए किशोरों की मौत से शादी की खुशियां गम में बदल गई थी।