फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The death in bhadohi

खमरिया के युवक की कोलकाता में मौत

Tue, 21 Jan 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
The death in bhadohi
घोसिया। औराई थाना क्षेत्र के खमरिया नगर वार्ड नंबर तीन भजईपुर निवासी अमित यादव उर्फ गोलू (21) पुत्र पप्पू यादव की अबूझ हाल में कोलकाता में मौत हो गई। मंगलवार को शव घर पहुंचने पर परिजनों में मच गया। बताया जाता है कि अमित दो वर्षों से कोलकाता में रहकर एक कंपनी में कार्य करता था। पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर रह कर वह परिवार की सुख-सुविधा के लिए लगा रहता था। शनिवार को पुलिस चौकी से उसके मरने की सूचना मिलते ही परिजनों में रोना-बिलखना शुरू हो गया और परिजन कोलकाता भी रवाना हो गए। पोस्टमार्टम के बाद शव एंबुलेंस से घर लाया गया। मृतक के पास मिली डायरी में बहन की शादी करना, भाई को लैपटॉप दिलाना, कोलकाता में जमीन खरीदना, पापा के लिए कार खरीदना, अच्छा मकान बनवाना, भाई की अच्छी पढ़ाई शायद किसी को रास नहीं आ सकी। परिजन रोते-बिलखते हत्या की भी आशंका जताई है। अमित की मौत से पूरा नगर गम में डूबा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed