Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The Consumer Commission imposed a fine of Rs 4 lakh on the college for negligence

Bhadohi News: उपभोक्ता आयोग ने महाविद्यालय की लापरवाही पर लगाया चार लाख हर्जाना

Fri, 12 Jun 2026 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
The Consumer Commission imposed a fine of Rs 4 lakh on the college for negligence
भदोही। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने श्रीदेवी प्रसाद महाविद्यालय पिलखिनी, जंघई को छात्र के विषय के अलावा अन्य चीजें गलत दर्ज करने पर दोषी ठहराया। आयोग ने महाविद्यालय को आदेश दिया कि वह एक छात्र को 4 लाख रुपये हर्जाना और 10 हजार रुपये वाद शुल्क दें। चेताया कि महाविद्यालय नियत समय पर भुगतान नहीं करता है, तो उसे 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी देना होगा।
विज्ञापन


जिला उपभोक्ता आयोग के रीडर स्वतंत्र रावत ने बताया कि सराय कंसराय निवासी प्रांशु तिवारी ने 2025-26 सत्र में बीएससी (बायो) में प्रवेश के लिए आवेदन किया था। महाविद्यालय ने उनके विषय को बायो के बजाय मैथ लिख दिया था। इसके अलावा, छात्र के पिता का नाम, मोबाइल नंबर और पता भी गलत दर्ज किया गया। गलत मोबाइल नंबर के कारण प्रांशु को परीक्षा की सूचना नहीं मिल सकी। जब सूचना मिली तो प्रवेश पत्र में मैथ विषय देखकर वह परीक्षा नहीं दे पाए। छात्र के पिता हरिकेश तिवारी ने प्रबंधक राजमणि यादव और प्राचार्या काव्या पांडेय से संपर्क किया। उन्हें त्रुटि सुधारने में कोई मदद नहीं मिली, जिससे प्रांशु की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा छूट गई।
विज्ञापन

पीड़ित छात्र ने 25 मार्च 2026 को जिला उपभोक्ता आयोग में वाद दाखिल किया। उसने महाविद्यालय से साढ़े चार लाख रुपये हर्जाना और 10 हजार रुपये वाद शुल्क की मांग की थी। आयोग के अध्यक्ष संजय कुमार डे ने 10 जून को वाद की सुनवाई की। उन्होंने महाविद्यालय की त्रुटि को गंभीर लापरवाही माना। आयोग ने छात्र को 4 लाख रुपये हर्जाना देने का आदेश दिया। इसके साथ ही 10 हजार रुपये वाद शुल्क भी देने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed