{"_id":"67d07b08f644f135ab019ca2","slug":"the-colors-of-rangotsav-spread-in-the-market-pichkaris-are-being-sold-from-10-to-300-rupees-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-123432-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: बाजार में बिखरी रंगोत्सव की रंगत, 10 से 300 रुपये तक की बिक रही पिचकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: बाजार में बिखरी रंगोत्सव की रंगत, 10 से 300 रुपये तक की बिक रही पिचकारी
विज्ञापन
जिले में होली 14 मार्च को मनाई जाएगी। बाजारों में रंगोत्सव की रंगत बिखर गई है। अबीर गुलाल और पिचकारी की दुकानें सज गई हैं। खरीदारों से बाजार गुलजार है। खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। बाजार में पहुंचने के बाद रंगों की छटा देखकर हर कोई उसे खरीदने को उत्सुक है।
जिले के ज्ञानपुर, भदोही, मोढ़, सुरियावां, दुर्गागंज, अभोली, वहिदानगर, ऊंज, कलिजंरा, जंगींगज, कोईरौना, सीतामढ़ी, गोपीगंज, चौरी, औराई आदि बाजार होली पर गुलजार है।
रंगभरी एकादशी सोमवार से होली पर्व की शुरुआत हो गई। 10 रुपये से लेकर 300 रुपये तक की पिचकारी बाजार में बिक रही है। वहीं 40 रुपये से लेकर 150 रुपये किलो तक अबीर बिक रहा है।
विज्ञापन
अलग-अलग दुकानों रंग, पिचकारी का दाम भिन्न है। ज्ञानपुर के दुकानदार अमरेश ने बताया कि होली बाजार इस साल अच्छा है। खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है।
उम्मीद है कि बुधवार को और भीड़ होगी। इसी तरह ज्ञानपुर के अमरदीप ने बताया कि इस बार पैकेटबंद चिप्स और पापड़ की मांग ज्यादा है। फूफली, चिप्स, समोसा, जलेबी, चक्र चिप्स 60 से 70 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। वही मूंग पापड़ 200 सौ रुपये प्रति किलो व आलू पापड़ 280 रुपये प्रति किलो उपलब्ध है। गोपीगंज सर्विसलेन के साथ ज्ञानपुर में हरिहरनाथ मंदिर पर लगी दुकानों पर ग्राहक खरीदारी कर रहे है।
महिलाओं का कहना है कि यह सामान घर पर तैयार हो सकता है, लेकिन नौकरी और घर के अन्य काम की व्यस्तता के चलते अब समय नहीं बचा है। ऐसे में फिलहाल खरीदारी बाजार से ही हो रही है। हालांकि सभी सामान पर महंगाई का असर साफ दिख रहा है। बाजार में महंगाई का असर दिखाई दे रहा है।