फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The city is suffering from traffic jams amidst the hustle and bustle of the festival

Bhadohi News: त्योहार की गहमागहमी के बीच जाम से कराह उठा नगर

Fri, 08 Aug 2025 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
The city is suffering from traffic jams amidst the hustle and bustle of the festival
ज्ञानपुर/जंगीगंज। रक्षाबंधन की गहमागहमी के बीच शुक्रवार को नगर के विभिन्न बाजारों में जाम की स्थिति बनी रही। खरीदारी के लिए निकले लोगों के कारण जिले के लगभग सभी बाजारों में रुक-रुक कर जाम की स्थिति बनती रही। इसे छुड़ाने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए।
विज्ञापन



रक्षाबंधन के कारण जंगीगंज बाजार में जाम की समस्या देखने को मिली। यहां सड़क की पटरी पर दुकानें और दुकानों के सामने खड़े होने वाले वाहनों के कारण दिनभर जाम का झाम बना रहा। जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में एक एंबुलेंस भी फंसी रही। किसी तरह लोगों ने उसे जाम से निकालने में सफलता पाई। जंगीगंज बाजार में सीतामढ़ी जाने वाले मार्ग से लेकर हाईवे के फ्लाईओवर के नीचे तक भीषण जाम रहा। यही स्थिति गोपीगंज बाजार में देखने को मिली। जहां बड़ा चौराहा के पास दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। किसी तरह मशक्कत कर जाम छुड़ाया जाता मगर थोड़ी देर बाद फिर जाम लग जाता। जाम के कारण खड़हट्टी मोहाल, बड़ा चौराहा, मिर्जापुर तिराहा जैसे जगहों पर लोगों को फजीहत उठानी पड़ी। ज्ञानपुर नगर में मुखर्जी पार्क के सामने दुर्गागंज तिराहे से लेकर हरिहरनाथ मंदिर तक भारी जाम की स्थिति दिखी। हालांकि इस बीच पुलिसकर्मी जाम को छुड़ाते आए, लेकिन पर्व के कारण बाजार में लगने वाली भीड़ से पुलिस को भी काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। यातायात प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि त्योहार के कारण बाजारों में भीड़ अधिक थी। इसलिए थोड़ी जाम की स्थिति दिखी। लंबा जाम कहीं नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed