{"_id":"62a778566a609b63a30d23c8","slug":"the-city-is-getting-only-seven-hours-of-electricity-in-the-scorching-sun-bhadohi-news-vns6587405129","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिलचिलाती धूप में शहर को मिल रही महज सात घंटे बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिलचिलाती धूप में शहर को मिल रही महज सात घंटे बिजली
विज्ञापन
भदोही। चिलचिलाती गर्मी के बीच पिछले 3-4 दिन से पुन: बिजली संकट गहरा गया है। रात हो या दिन भीषण कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दिन में किसी तरह लोग घर हो या दुकान काम चला ले रहे हैं लेकिन रात की कटौती लोगों पर भारी पड़ रही है। शहरी क्षेत्रों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में लोग रतजगा करने को मजबूर हैं। दिन में बिजली आने का कोई समय नहीं रह गया है। शाम होते ही बिजली गुल हो जा रही है। यह रात में कब आएगी किसी को नहीं पता।
रविवार को दिन में भी और रात में भीषण कटौती हुई। रात में आधी रात के बाद बिजली मिली लेकिन भोर होते ही गुल हो गई। यही हाल सोमवार को भी दिन में रहा। कहा जा रहा है शहरी क्षेत्र को तो मुश्किल से 7-8 घंटे बिजली मिल पा रही है। गांवों की स्थिति इससे भी बदतर है। जबकि गांवों में 18 घंटे और शहरों को 22 घंटे आपूर्ति का निर्देश हैं। कटौती के चलते शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हाहाकार मचा हुआ है। भदोही कस्बे का हाल बुरा है। लोगों का कहना है कि रात को बिजली दी जाए। इससे लोग चैन की नींद ले सकें।
ग्रामीणों में जावेद, राकेश, शंभूनाथ, शंकर बिंद, किशन गुप्ता, उमेश गिरी, नरेंद्र आदि का कहना है कि सुबह 10 बजे से ही पारा 44 डिग्री पर पहुंच जा रहा है। इसके बाद देर शाम नीचे आता है। ऐसे में बिन बिजली रहना मुश्किल हो गया है। सोमवार को दिन भर बिजली आती जाती रही। इसको लेकर लोगों में रोष व्याप्त रहा।