फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The children took the resolution to keep the land green

बच्चों ने भूमि को हरा-भरा रखने का लिया संकल्प

Mon, 30 Nov 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Mon, 30 Nov 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
The children took the resolution to keep the land green

विज्ञापन
  इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहे सनबीम समूह के सीएमडी दीपक मधोक और निदेशक भारती मधोक जिन्होंने बच्चों की प्रस्तुती की खूब सराहना की और उन्हें आने वाले दिनों में देश का भविष्य बताया।

  मुख्य अतिथिगण द्वारा दीप प्रज्जवलन के पश्चात स्वागत गान से रंगारंग कार्यक्रम को शुभारंभ हुआ। पंचभूतम और ओडिसी नृत्य में अपनी नैसर्गिक प्रतिभा का बखान कराने के बाद बालकों ने पाश्चात्य नृत्य पर आधारित सारो डांस, माइकल जैक्शन तथा वार डांस पर अपनी मोहक अदाओं से लोहा मनवाया।
विज्ञापन


इसके बाद दी अर्थ इज माई होम, तेरी पनाह में.., प्रकृति के कण-कण में संगीत, ईश्वर अल्लाह तेरे जहां.. में आस्था, माजिर, बका, गजल, लवी, मंजरी, शिवांग, सृष्टि, आरूष, शिखा, ओमेश, अस्मित  आदि ने मधुर स्वरलहरी से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लघु नाटिका गंगा के माध्यम से अभिजीत, तरुष, ईशा, सारा, प्रखर, अदीबा, श्रेया, पियूष, सेजल, सौम्या, आर्यन, मुबशरा, हम्जा, अविरल और संस्कार ने अपनी अपनी भूमिका से दर्शकों को ताली बजाने को मजबूर कर दिया। वृक्ष बचाओ पर प्रस्तुत नाटिका में अभ्युदय, प्रथम, करन, मनीष, शेख मोहम्मद और अभिजीत ने अपनी कला के माध्यम से लोगों को वृक्षों को बचाने के लिए जागरुक किया। संपूर्ण वार्षिकोत्सव का संचालन संस्कृति देशपांडेय, फहद राशिद, आकांक्षा मौर्य व अर्पिता खत्री ने किया।

समूह के सीएमडी ने कहा कि आज के इन बच्चों पर कल देश की बागडोर होगी। हर बच्चे की प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जाए।

उन्हें प्रारंभ से ही समाजिक दायित्वों का बोध कराते हुए समाज में सद्भावना का बखान करें।
समूह निदेशक भारती मधोक ने भी बच्चों की प्रस्तुति की जमकर सराहना की। कार्यक्रम में पहुंचने पर विद्यालय के निदेशकद्वय ललित बरनवाल और अभिषेक बरनवाल ने अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया। राष्ट्रगान से समापन हुआ। प्रिंसिपल विक्रांत शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed