{"_id":"582e0d644f1c1b57369009d8","slug":"the-chairman-of-the-house-state-meeting-young-people-took-the-young-frontal","type":"story","status":"publish","title_hn":" युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष ने ली युवा फ्रंटल की बैठक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष ने ली युवा फ्रंटल की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Fri, 18 Nov 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। सपा जिला कार्यालय में बृहस्पतिवार को आयोजित युवा फ्रंटल संगठनों की समीक्षा बैठ क में युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने युवाओं में जोश भरा।उन्हें समाजवादी बनने के विचारधारा में बंधना जरूरी बताया। युवाओं को अनुशासन आचरण में उतारने पर बल दिया। उन्होंने 22 नवंबर को नेताजी का जन्मदिन, 23 नवंबर को गाजीपुर रैली को सफल बनाने के लिए युवाओं से आग्रह किया। उन्होंने संगठन का मतलब और कार्य के बारे में युवाओं को बताया, कहा कि जंग में तलवार, ढाल दोनों की जरूरत होती है।इसलिए टीपू की तलवार निकल चुकी है तो ढाल भी बनना जरूरी है।जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी ने कहा कि संघर्ष करने वालों को ही जिम्मेदार बनाया जाता है,संगठन को मजदूरी के रूप में जनता का आशीर्वाद मिलता है। विधायक जाहिद बेग ने युवाओं में जमकर जोश भरा,कहा कि युवा ही अच्छाइयों को जनता के बीच में सही तरीके से रखकर प्रदेश में फिर सपा सरकार बनवाएंगे। समाजवादी युवाओं ने जब-जब अंगड़ाई ली है तब एक नया इतिहास बना है। इस मौके पर युवजन सभा जिलाध्यक्ष मनोज यादव, महा सचिव टोनी मंसूरी, रविंद्र पाल,मजीद अंसारी,जितेंद्र यादव,रामशिरोमणि,गुलाब राइन,रवि यादव ,शिवचंद, रामयज्ञ पाल, हरिशंकर, कमला बिंद, हृदय, धर्मेद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन