फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The bond of the *rakhi* has strengthened, and the sweetness of the festive treats is clearly evident

Bhadohi News: राखियों की डोर हुई मजबूत, मिठाइयों की खूब दिख रही मिठास

Fri, 28 Aug 2026 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
The bond of the *rakhi* has strengthened, and the sweetness of the festive treats is clearly evident
ज्ञानपुर नगर में राखी की खरीददारी करती महिलाएं। संवाद
ज्ञानपुर। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर 27 अगस्त को कालीन नगरी में खूब रौनक दिखी। राखियों और मिठाइयों की खरीदारी के लिए दुकानों पर दिनभर भीड़ उमड़ी रही। ज्ञानपुर, भदोही और गोपीगंज सहित ग्रामीण बाजारों में भी महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा। बाजारों में राखियों और मिठाइयों की जमकर खरीदारी हुई। ज्ञानपुर के मुखर्जी उद्यान, भदोही के कटरा बाजार और गोपीगंज के बड़ा चौराहा पर राखियों के खूब काउंटर लगे थे। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष काउंटर लगाए।
विज्ञापन

इन काउंटरों पर तरह-तरह की रंग-बिरंगी राखियां सजी थीं। बाजार में रुद्राक्ष, चंदन और मोरपंख वाली राखियों की सबसे अधिक मांग रही। बहनों ने भाइयों की पसंद के अनुसार पारंपरिक और आधुनिक बनावट वाली राखियां खरीदीं। राखी दुकानदार वीरेन्द्र बागी ने बताया कि राखियों के दाम करीब 20 फीसदी बढ़े हैं, पर खरीदारी पर इसका असर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन


मिठाइयों की खूब हुई बिक्री
युवतियों में आधुनिक राखियों का रुझान दिख रहा है। महिलाएं डोरियों वाली राखियां पसंद कर रही हैं। मिठाई दुकानदार बावन दास ने बताया कि इस साल चीनी के दाम बढ़ने के बावजूद मिठाइयों के दामों में बढ़ोतरी नहीं की गई है। चाशनी वाली मिठाइयों के अलावा खीरकदम, गुलाबजामुन, रसगुल्ला, राजभोग और मेवों की मिठाइयां भी पसंद की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed