फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The attack on the BJP and SP

भाजपा और सपा पर किया हमला

Thu, 08 Sep 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Thu, 08 Sep 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
The attack on the BJP and SP
ज्ञानपुर में कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करतीं पूर्व सीएम शीला दीक्षित।
 कांग्रेस की सीएम उम्मीदवार और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने बुधवार को भाजपा, बसपा और सपा को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को धर्म के नाम पर बांट रहे हैं। प्रधानमंत्री बनने के  बाद मोदी देश की शान घटा रहे हैं। जबकि  कांग्रेस ने देश को विश्व में पहचान दिलाई और भारत के निर्माण की आधारशिला रखी। कहा कि सत्ता में आने पर भदोही के  लिए विशेष कार्य करूंगी। वह मुखर्जी पार्क  में 27 साल, यूपी बेहाल यात्रा के तहत आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। 
विज्ञापन

 पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। महिलाएं सुरक्षित नहीं रह गई हैं। सपा परिवार तक  सीमित है। इससे प्रदेश का  विकास नहीं हो पा रहा है। करीब 15 मिनट के भाषण में उन्होंने सपा, बसपा और भाजपा को निशाने पर रखा। कहा कि  मायावती सिर्फ  माया हैं और कुछ नहीं। वह अपने और कांशीराम के  नाम पर इमारतें बनवाती हैं। भदोही की चर्चा करते हुए कहा कि सत्ता में आने पर भदोही के  लिए विशेष कार्य करूंगी। वातावरण सही करने केसाथ बुनकरों को वेतन दिलाएंगे। हालांकि मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट नहीं किया कि कैसे और कितना वेतन दिलाएंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-जाति बिरादरी में बंटे लोगों को साथ लेकर चलेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर चमत्कार होगा। चुनाव के  बाद शीला दीक्षित सीएम बनेंगी और यूपी को बदहाली से मुक्ति दिलाएंगी। कहा कि शीला के दिल्ली की गद्दी छोड़ते ही वहां बदहाली आ गई। यूपी में नेता अरबपति हो गए, जनता ताकती रह गई। कहा कि यूपी का माहौल यही रहा तो जनता का लोकतंत्र से विश्वास उठ जाएगा। जिस दिन ऐसा होगा, हिंदुस्तान के  लिए काला दिन होगा। कांग्रेस प्रचार समिति के  चेयरमैन, सांसद संजय सिंह ने भाजपा को भारतीय झूठबोला पार्टी बताया। कहा कि मोदी ने चुनाव पूर्व दो करोड़ रोजगार पैदा करने, काला धन वापस लाने का वादा किया था। लेकिन, दो साल बाद भी कुछ नहीं हुआ। कहा कि सपा सरकार में एटा, इटावा और मैनपुरी के  यादवों का विकास होता है। चुनाव में पूरे यूपी के  यादवों का मुलायम सिंह वोट लेते हैं। विकास का 60 फीसदी बजट तीन जिले में खर्च करते हैं। कहा कि  आपस में बयानबाजी से मुलायम परिवार जनता को बेवकूफ  बना रहा है। कांग्रेस ने डॉ. अंबेडकर को बराबर सम्मान दिया। मायावती ने अंबेडकर को दलितों तक  सीमित कर दिया। उन्होंने मायावती और मुलायम को छोटी बुद्धि वाला बताया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्र और संचालन संचालन मंडल प्रभारी रामयज्ञ द्विवेदी ने की। जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा, प्रदेश महासचिव डॉ. धीरेंद्र पांडेय, प्रदेश संगठन मंत्री देवेंद्रनाथ दुबे, राजेंद्र कुमार दुबे राजन, सुरेश चंद्र मिश्र, सत्येंद्र प्रकाश तिवारी, दीपक पांडेय, सुरेश प्रकाश  आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed