{"_id":"67fc11ca69d92a13e00fc590","slug":"the-48th-india-carpet-expo-begins-in-new-delhi-today-80-exporters-from-bhadohi-will-participate-510-foreign-buyers-from-68-countries-have-registered-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-124769-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 48वां इंडिया कारपेट एक्सपो आज से नई दिल्ली में शुरू, भदोही के 80 निर्यातक होंगे शामिल, 68 देशों के 510 विदेशी खरीदारों ने कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 48वां इंडिया कारपेट एक्सपो आज से नई दिल्ली में शुरू, भदोही के 80 निर्यातक होंगे शामिल, 68 देशों के 510 विदेशी खरीदारों ने कराया पंजीकरण
विज्ञापन
भदोही। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के संयोजन में चार दिवसीय 48वां इंडिया कारपेट एक्सपो सोमवार से नई दिल्ली के भारत मंडपम (प्रगति मैदान) के हॉल नंबर एक में शुरू हो रहा है। दोपहर 2 बजे केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरीराज सिंह इस भव्य आयोजन का उद्घाटन करेंगे। उनके साथ वस्त्र मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, टैक्सटाइल सेक्रेटरी नीलम शमी राव और विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) अमृत राज भी मौजूद रहेंगे।
इस वर्ष एक्सपो में देशभर के 160 कालीन निर्यातक भाग ले रहे हैं, जिनमें भदोही के 80 निर्यातक प्रमुख रूप से शामिल हैं। ये सभी निर्यातक मखमली, ऊनी और अन्य धागों से बनी देश की विशिष्ट हस्तनिर्मित कालीनों का प्रदर्शन करेंगे।
इस बार एक्सपो को वैश्विक स्तर पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। 68 देशों के 510 विदेशी खरीदारों ने पंजीकरण कराया है। इसके अलावा 400 से अधिक विदेशी प्रतिनिधियों के भाग लेने की भी संभावना है।
विज्ञापन
सीईपीसी चेयरमैन कुलदीप राज वाटल के अनुसार, इंडिया कारपेट एक्सपो ने वर्षों में अपनी एक सशक्त पहचान बनाई है और अब यह एशिया का सबसे बड़ा हस्तनिर्मित कालीन शो बन चुका है। यह आयोजन हमारे निर्यातकों और इससे जुड़े लाखों बुनकरों के लिए व्यापार के नए अवसर लेकर आता है।
सीईपीसी ने चुने हुए 210 विदेशी खरीदारों को 700 अमेरिकी डॉलर तथा अन्य देशों के आयातकों को 500 डॉलर तक की हवाई यात्रा प्रतिपूर्ति और दिल्ली के पंचसितारा होटलों में दो रातों का ठहराव भी उपलब्ध कराया है।
पिछले वर्ष यह आयोजन ''भारत टेक्स'' में समाहित कर दिया गया था, लेकिन इस बार परिषद ने स्वतंत्र रूप से एक्सपो के आयोजन की जिम्मेदारी संभाली है। रविवार देर शाम तक सभी स्टॉलों को अंतिम रूप दिया गया। परिषद की प्रशासनिक समिति के सभी सदस्य आयोजन स्थल पर पहुंच गए हैं। सभी को उम्मीद है कि यह 48वां संस्करण अब तक के सभी आयोजनों से बेहतर साबित होगा।