फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   TerroTwo animals caught on CCTV, suspected to be wolves, villagers in panicr of two animals captured in CCTV

Bhadohi: सीसीटीवी में कैद हुए दो जानवर, भेड़िया होने का शक, ग्रामीण दहशत में, वन विभाग एलर्ट पर

Thu, 19 Sep 2024 07:42 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 19 Sep 2024 07:42 PM IST
सार

भदोही जिले के गावों में भेड़िए का खौफ बरकरार है। सीसीटीवी में कैद हुए भेड़िए जैसे जानवर। रात होते ही लोग घरों में दुबक जा रहे हैं।डेढ़ सप्ताह पहले गांव के आधा दर्जन लोगों के साथ मवेशियों को घायल कर चुके हैं जंगली जानवर। वन विभाग की टीम एलर्ट पर । गांव में की जा रही कांबिंग।

विज्ञापन
TerroTwo animals caught on CCTV, suspected to be wolves, villagers in panicr of two animals captured in CCTV
भदोेही में भेड़िए की दहशत सीसीटीवी में कैद हुए दो जानवर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 भदोही जिले के डीघ इलाके मे भेड़िए का खौफ बरकरार है। लगभग डेढ सप्ताह पहले आधा दर्जन से अधिक लोगों के साथ मवेशियों को घायल करने वाले जंगली जानवरों को लेकर लोगों में खौफ इतना है कि सूरज ढलते ही लोग अपने-अपने घरों में कैद हो जा रहे हैं।  एक सप्ताह से भले ही भेड़िए का कोई हमला नहीं हुआ है, लेकिन बुधवार की रात कोईरौना थाना क्षेत्र के रामकिशुनपुर बसहीं गांव में एक भेड़िए जैसे जानवर घूमता देखा गया।  

विज्ञापन


सीसीटीवी में भी दो भेड़िए जैसे जानवर कैद हुए। दोनों जानवर नहर से सटी सड़क से दबे पांव जाते दिख रहे हैं। जिले के गंगा तटवर्ती इलाकों में इन दिनों भेड़िए के खौफ को लेकर लोगों के रातों की नींद उड़ी हुई है।
विज्ञापन


जानवर ने किसी के मुंह, किसी के हाथ तो किसी के पैर में हमला कर घायल कर दिया था। जंगली जानवर के हमले के बाद घायल लोगों ने लोगों ने दावा किया था कि हमला करने वाले जानवर भेड़िया ही थे। हालांकि वन विभाग ने दो दिनों तक सघन कांबिंग की और गांव में ही डेरा जमाए रखा, लेकिन जंगली जानवरों का पता नहीं सका।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद भी गांवों में भेड़िए के खौफ को लेकर लोगों के रातों की नींद हराम है। बुधवार की रात रामकिशुनपुर बसहीं गांव निवासी कृष्णराज बिंद ने दावा किया कि उन्होंने अपनी आंखों से भेड़िए को देखा है। गांव के ही सीसीटीवी में दो भेडिए़ जैसा दिखने वाला जानवर कैद हुए। ।


डीएफओ नीरज आर्य ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार कांबिंग कर रही है और नजर बनाए रखी है, लेकिन अब तक भेड़िए को लेकर कोई साक्ष्य नहीं मिल पाया है।टीम को भेजकर पता लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed