फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ten child labourers found in Bhadohi AHTU team raided carpet weaving centre and freed children

भदोही में मिले 10 बाल मजदूर : कालीन बुनाई केन्द्र में धमकी श्रम विभाग और AHTU की टीम, बच्चों को कराया मुक्त

Wed, 20 Nov 2024 07:55 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 20 Nov 2024 07:55 PM IST
सार

Bhadohi Police : भदोही के एक कालीन बुनाई केंद्र पर श्रम विभाग और एएचटीयू के अधिकारियों ने छापा मारा। बुधवार को इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इसे देखकर कई लोगों ने अपने यहां से बाल मजदूरों को हटा-बढ़ा दिया। श्रम विभाग को काफी दिनों से इस क्षेत्र में बाल मजदूरी की शिकायतें मिल रही थीं।

विज्ञापन
ten child labourers found in Bhadohi AHTU team raided carpet weaving centre and freed children
बच्चों से बातचीत करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रम विभाग और एएचटीयू (Anti Human Trafficking Unit) की टीम ने बुधवार को भदोही के एक कालीन बुनाई केन्द्र से 10 नाबालिग बच्चों को मुक्त कराया। कालीन बुनाई केन्द्र में बच्चे कालीन बुनकरों के हेल्पर के तौर पर बाल श्रम करते मिले थे।

विज्ञापन


टीम ने सभी बाल श्रमिकों को सीडब्ल्यूसी चेयरमैन पीसी उपाध्याय की न्यायालय में पेश किया। जहां सभी बच्चों के मेडिकल परीक्षण के साथ ही केन्द्र के संचालक पर मुकदमा दर्ज कराए जाने का निर्देश दिया। श्रम विभाग को शिकायत मिली कि भदोही के कुछ कंपनियों में नाबालिग बच्चों से मजदूरी करायी जा रही है। 
विज्ञापन




शिकायत मिलने के बाद श्रम विभाग के साथ एएचटीयू पुलिस की टीम ने कस्बे में रेस्क्यू अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम जल्लापुर, आलमपुर कालीन बुलाई केंद्र पहुंची। टीम को कंपनी में आठ से 10 साल के कुल 10 बच्चे कालीन बुनकरों के हेल्पर के रूप में काम करते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने तत्काल सभी बच्चों को मुक्त कराया और बरामद बाल श्रमिक को बाल कल्याण समिति की न्यायालय में पेश किया। सीडब्ल्यूसी चेयरमैन पीसी उपाध्याय ने बरामद बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण का निर्देश दिया। इसके साथ ही बुनाई केंद्र के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed