फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Temperature reached 41 degrees, health department on alert

Bhadohi News: 41 डिग्री पहुंचा तापमान, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Sat, 17 May 2025 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Temperature reached 41 degrees, health department on alert
ज्ञानपुर। भीषण गर्मी का कहर कालीन नगरी में शुरू हो गया है। हर रोज नए रिकार्ड बन रहे हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री तक पहुंच गया। धूप की तपिश से चेहरे झुलसने लगे। घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। व्यस्त रहने वाली सड़कों पर दिन में सन्नाटा पसर गया। मौसम विभाग ने लू से बचाव को लेकर एडवाइजरी जारी की है। भदोही में गर्मी को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी हुआ है। जनपद में तापमान इतना बढ़ गया है कि शाम पांच बजे भी सड़क पर चलने पर जलन हो रही है। घर की दीवारें तप रही हैं। शुक्रवार को तापमान 44 डिग्री पहुंच गया। सुबह आठ बजे के बाद से सूरज की तपिश इतनी अधिक रही कि लोग घरों से बाहर निकलने से बचते रहे। सूर्य की किरणें बदन में किल की तरह चूभ रहीं थी। राह चलना दूश्वार हो गया। हालत यह हो गई कि सुबह 11 बजे से दोपहर चार बजे तक ज्ञानपुर-गोपीगंज मार्ग, भदोही मार्ग पर सन्नाटा पसरा रहा। चिलचिलाती धूप में पसीने से लथपथ राहगीर तैसे तैसे सफर कर मंजिल तक पहुंचे। गमझा से मुंह बांध कर राहगीरों ने सफर तय किया। फिर भी चेहरा लाल पड़ गये। ऐसे मौसम में अस्पताल आने वाले मरीज, तीमारदारों को चिकित्सक सलाह दे रहे हैं कि अत्यधिक तरल पदार्थ का सेवन करें। खूब पानी पीएं, बिना काम के घर से बाहर न निकलें। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि शुक्रवार को दिन का तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रात का तापमान 28 डिग्री रहा। तापमान में वृद्धि का क्रम जारी रहेगा। आगामी दिनों में मौसम का मिजाज बदलने से आंधी संग बूंदाबांदी के आसार बन सकते हैं। उन्होंने बताया कि लखनऊ केंद्र से भदोही में हीटवेव को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन



भर्ती हुए साढ़े तीन हजार मरीज
ज्ञानपुर। अचानक से गर्मी में वृद्धि हुई है। एक सप्ताह से तापमान 40 से अधिक चल रहा है। 41, 42 और 43 के बाद अब 44 के करीब पारा पहुंच गया है। जिससे लू लगने की आशंका बढ़ गई है। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड़ में आ गया है। जिले के 25 स्वास्थ्य केंद्र पर 84 बेड आरक्षित है। सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि जिला चिकित्सालय और एमबीएस भदोही में 10-10 बेड का वार्ड बनाया गया है। इसी तरह छह सीएचसी दुर्गागंज, सुरियावां, गोपीगंज, भदोही, औराई और डीघ पर 5-5 बेड संरक्षित है। इसी तरह 17 पीएचसी पर दो-दो बेड आरक्षित है। वार्ड में कूलर, पंखा लगाया गया है। शुक्रवार को जिला अस्पताल समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रो पर करीब 3500 उल्टी-दस्त के मरीज भर्ती हुए। अभी तक खाली रहने वाले हीटवेव वार्ड में मरीजों भर्ती होने लगे हैं।
विज्ञापन



लू में न बरतें लापरवाही
- तेज धूप में बाहर निकलने से बचें
- पर्याप्त पानी पीएं
- सिर को ढकें
- घरों में ठंडक बनाए रखें



लू के लक्षण
- चक्कर आना
- उल्टी होना
- तेज बुखार आना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed