फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Temperature reached 41 degrees, four degrees higher than normal

Bhadohi News: सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 41 डिग्री पर पहुंचा तापमान

Fri, 17 Apr 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Temperature reached 41 degrees, four degrees higher than normal
ज्ञानपुर नगर में तिखी धूप से बचाव के लिए सर को ढक कर जाती युवतियां।
ज्ञानपुर। शुष्क मौसम एवं गर्म पछुआ हवाओं के कारण जनपद का तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है। बृहस्पतिवार को अधितकम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि अप्रैल के दूसरे सप्ताह में औसत तापमान 37 डिग्री के आसपास रहता है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के अध्यक्ष डॉ. विश्वेंपु द्विवेदी ने बताया कि मौसम बुलेटिन के अनुसार आगामी दिनों में तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम शुष्क होने के बाद आने वाले सात दिनों में अधिकतम तापमान और वृद्धि होगी। आगामी 2-3 दिनों में कोई मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। कर्नाटक और महाराष्ट्र में बने प्रति चक्रवात के मध्य भारत की ओर खिसकने से तापमान में मामूली वृद्धि के उपरांत आगामी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवाओं में परिवर्तन व आंशिक बादलों की आवाजाही देखी जा सकती है। इससे तापमान में मामूली कमी आने की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से वर्षा होने की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed