फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Temperature increased by one and a half degree, westerly winds blew at a speed of 13 km

Bhadohi News: डेढ़ डिग्री बढ़ा तापमान, 13 किमी की रफ्तार से चलीं पछुआ हवाएं

Tue, 01 Apr 2025 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Temperature increased by one and a half degree, westerly winds blew at a speed of 13 km
ज्ञानपुर। कुछ दिनों से जिले के मौसम में रोजाना उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। सोमवार को दिन के तापमान में करीब डेढ़ डिग्री की वृद्धि होने से लोगों को गर्मी की परेशानी झेलनी पड़ी। रात में उमस का अहसास हुआ।
विज्ञापन

तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा। तीखी धूप के बीच लू की तपिश से सफर के दौरान चेहरे झुलस गए। तीखी धूप बदन में चुभने लगी। जैसे-तैसे सफर करके राहगीर मंजिल तक पहुंचे। जिले में मौसम में बदलाव के कारण तीखी धूप का असर बना हुआ है।
विज्ञापन

खासकर दोपहर के समय लोगों को कठिन दौर से गुजरना पड़ रहा है। 13 किमी की रफ्तार से चली पछुआ हवा सीधे लोगों के बदन में चुभ रही है। इससे चेहरे भी झुलस गए हैं। तल्ख धूप में राहगीरों को सफर करना महंगा पड़ा। बिना रुमाल, चश्मा के सफर करने वाले बाइक सवारों के लिए चुनौती पूर्ण रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 12 से दो बजे तक ग्रामीण अंचलों के मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी कि है लू से बचाव को लेकर लोग सतर्क रहे। बिना काम के घरों से बाहर न निकले, तरल पदार्थों का सेवन करें।
सफर के दौरान गमछा, चश्मा को उपयोग जरुर करे। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि सोमवार को दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

वहीं रात का तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस रहा। जिला अस्पताल के डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि ऐसे मौसम में बिना जरुरत के घर से बाहर न निकले। शरीर में पानी की कमी से हीटवेव की आशंका बढ़ जाती है। प्यास न लगने पर भी खूब पानी का सेवन करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed