फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Temperature increased by 2.5 degrees, scorching sun and humidity made people miserable

Bhadohi News: 2.5 डिग्री बढ़ा तापमान, तेज धूप और उमस ने किया बेहाल

Wed, 23 Jul 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Temperature increased by 2.5 degrees, scorching sun and humidity made people miserable
ज्ञानपुर। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। कभी तेज धूप तो कभी छांव की स्थित बन जा रही है। मंगलवार को सुबह आठ बजे तेज धूप निकल गई। दिनभर उमस से लोग बेहाल रहे। बीते 24 घंटे में तापमान में 2.5 डिग्री की वृद्धि हुई है। सावन चढ़ते ही चार दिन तक झमाझम बारिश हुई। लेकिन अब बीते दो दिन से मौसम का रुख बदला है।
विज्ञापन


सेहत के लिहाज से नुकसानदायक है मौसम
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि यह मौसम सेहत के लिहाज से नुकसानदेह है। तेज धूप से लौटकर तुरंत पानी नहीं पीएं। अन्यथा बीमार पड़ सकते हैं। इन दिनों कभी तेज धूप हो रही है तो कभी बादलों की आवाजाही से मौसम सुहाना हो जा रहा है। इससे सर्दी, जुखाम व बुखार की संभावना बढ़ गई है। घर से निकलने से पहले पेट भर पानी पीकर निकलें। बाहर की चीजें खाने से बचें।
विज्ञापन

आज मौसम बदलने का अनुमान, कुछ क्षेत्रों में हो सकती है बूंदाबांदी
कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बताया कि बुधवार को मौसम में बदलाव होने की संभावना है। जनपद के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तापमान पर एक नजर
दिन- अधिकतम - न्यूनतम
मंगलवार - 36.3 - 26.6
सोमवार- 34 - 26.4
रविवार - 33 - 24
शनिवार - 33. 24.2
शुक्रवार - 30.2 - 24.9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed