फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Temperature drops by two degrees due to light rain.

Bhadohi News: बूंदाबांदी से दो डिग्री लुढ़का तापमान

Sun, 23 Aug 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Temperature drops by two degrees due to light rain.
शाम के समय आसमान में छाया बादल। संवाद
जिले में बूंदाबांदी के बाद उमस से राहत मिली है। दिनभर छाए रहे बादलों के कारण मौसम सुहाना रहा। वहीं तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान और गिर सकता है और अच्छी बारिश की संभावना बन रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

जिले में बीते चार दिनों से मौसम में बदलाव हुआ है। रूक-रूक कर हो रही बारिश से एक तरफ उमस से राहत मिली है। वहीं दूसरी तरफ धूप का असर भी कम हुआ है। सुबह 20 मिनट तक बूंदाबांदी हुई। बारिश के बाद दिनभर बादल छाए रहे। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि अलनीनो का असर कम होने और उत्तर-पूर्वी इलाकों में बारिश के बाद पूर्वांचल के जिलों में मानसून सक्रिय हुआ है। जिससे रुक-रुक कर बारिश हो रही है। शनिवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहा, जो शुक्रवार से दो डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed