फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Temperature dropped by four degrees at night, 20 percent increase in patients suffering from cold and cough.

Bhadohi News: रात में चार डिग्री तक गिरा पारा, सर्दी-जुकाम से 20 फीसदी मरीज बढ़े

Mon, 13 Oct 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped by four degrees at night, 20 percent increase in patients suffering from cold and cough.
स्वास्थ्य मेले में चकटोड़र पीएचसी पर मरीज देखते डॉक्टर वीरेंद्र। संवाद
ज्ञानपुर। जिले में तीन दिनों से अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ है। शाम होते ही सिहरन का अहसास होने लगा है। एक सप्ताह के भीतर रात के तापमान में चार डिग्री की कमी आई है। तापमान 24 से 20 डिग्री तक पहुंच गया है। इससे सर्दी-जुकाम और बुखार के करीब 20 फीसदी मरीज बढ़े हैं। रविवार को स्वास्थ्य मेले में 1703 मरीजों की ओपीडी हुई। इसमें से 1000 से अधिक मरीज सर्दी जुकाम से ग्रसित रहे। मौसम विभाग के अनुसार गत दिनों सात अक्तूबर को बारिश होने से अचानक ठंड बढ़ गई। इससे लोग बीमार पड़ रहे हैं। दिन में धूप खिलने के कारण हल्की उमस से लोगों की परेशानी बढ़ी है। वहीं सूर्यास्त होने के बाद सिहरन का अहसास होने लगता है। रात में दूसरे प्रहर अब ठंड पड़ने लगी है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के कारण नींद नहीं आती। पंखा चलाकर सोने पर सिहरन का अहसास होने लगता है। ऐसे मौसम में लोग बीमार पड़ रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि बीते दिनों छिटपुट बारिश हुईं थी। इसके कारण अब ठंड पड़ने लगी है। वैसे भी अक्तूबर में 12 दिन बीत गए है, इस साल ठंड पड़ेगी, क्योंकि तराई क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई है। जिले के 17 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 1703 मरीज आए। उन्हें दवा दी गईं। चिकित्सकों ने बदलते मौसम में सतर्क रहने की नसीहत दी। मेले में 900 मरीज ऐसे आए, जो वायरल बुखार, सर्दी, जुकाम से ग्रसित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed