फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   teesaree lahar ko bhoolana ho sakata hai khataranaak

तीसरी लहर को भूलना हो सकता है खतरनाक

Fri, 07 Jan 2022 07:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 07:39 PM IST
विज्ञापन
teesaree lahar ko bhoolana ho sakata hai khataranaak
ज्ञानपुर जिला अस्पताल में कोरोना गाइडलाइन को तार-तार करती भीड़। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। कोरोना की तीसरी लहर को लेकर लोग चिंतित जरूर हैं, लेकिन लापरवाह बने हुए है। लोग अब भी बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर बिना मास्क और सोशल डिस्टेसिंग बनाए घूम रहे हैं। ऐसे लोग खुद तो कोरोना की चपेट में आएंगे ही, वे दूसरों के लिए भी खतरा बनेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर भर के बाजारों में भारी भीड़ दिखी। इसमें बिना मास्क के घूम रहे लोगों की संख्या ज्यादा थी। रात के कर्फ्यू का आदेश जारी होने के बाद भी लोगों के अंदर डर और जागरूकता नहीं दिख रही। शहर में शोरूम से लेकर पथ विक्रेता तक, ठेला खोमचा से लेकर परचून की दुकान, कपड़ा शोरूम में भीड़ हो रही है। लोग कोरोना को भूल गए हैं। खरीददार कोरोना के नियमों का पालन करने को तैयार नहीं हैं। दूसरी लहर के दौरान शुरू में प्रशासन ने भी बिना मास्क पहनकर बाहर निकल रहे लोगों के जमकर चालान काटे जिससे डरे लोग बिना मास्क के घरों से कम निकलते थे। लेकिन जैसे ही प्रशासन कुछ सख्ती कम की तो लोग मास्क पहनना भी भूल गए। वहीं अब तीसरी लहर में लोग एकदम से बेफ्रिक हो गए है। जबकि जिले में चार कोरोना पॉजिटव केस मिल चुके है। जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को मरीजों की लंबी लाइनें लगी रहीं। मगर लोगों को कोरोना का डर नहीं था। लाइन में मरीज सामाजिक दूरी तक भूल रहे हैं। वहीं टीकाकरण केंद्रों पर भी लोग न तो मास्क लगा रहे है न ही शारीरिक दूरी का पालन कर रहे है। इससे साफ है कि लोग कोरोना को एक तरह से भूल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed