फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Teenager missing from school on complaint of indiscipline

Bhadohi News: अनुशासनहीनता की शिकायत पर स्कूल से निकला किशोर लापता

Wed, 20 Sep 2023 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Teenager missing from school on complaint of indiscipline
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के गोसाईपुर बेहरोजपुर में स्कूल गया एक किशोर लापता हो गया। आरोप है कि स्कूल में उसके अनुशासनहीनता की शिकायत अभिभावकों से करने पर वह कहीं चला गया। देर शाम तक किशोर का पता न चलने पर परिजनों ने गोपीगंज कोतवाली में गुमसुदगी की तहरीर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गोपीगंज कोतवाली के गोसाईपुर बेहरोजपुर निवासी लोरिया यादव का 14 वर्षीय पुत्र अमित यादव गांव के ही जूनियर हाईस्कूल में कक्षा आठवीं का छात्र है। परिजनों के मुताबिक सोमवार को जब वह स्कूल थोड़ी देर से पहुंचा। जहां उसे यह कहते हुए प्रवेश नहीं दिया गया कि स्कूल का समय सुबह आठ बजे तक है, उसके बाद आने वालों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उसके बाद वह घर वापस आ गया। मंगलवार की सुबह वह समय से स्कूल पहुंचा। जहां स्कूल में दाई के अलावा केवल विद्यार्थी ही आए थे। सुबह आठ बजकर पांच मिनट तक न तो कोई अध्यापक पहुंचा था और नहीं प्रधानाचार्य स्कूल पहुंच सके थे। इस पर अमित ने स्कूल का गेट अंदर से बंद कर दिया। कुछ देर बाद अध्यापक स्कूल पहुंचे तो स्कूल का गेट अंदर से बंद पाया। इसपर उन्होंने गेट खोलवाने का प्रयास किया, लेकिन अमित ने स्कूल के अध्यापक द्वारा ही बताए गए नियम का हवाला देते हुए गेट खोलने से मना कर दिया। हालांकि किसी तरह गेट खोलने के बाद अंदर पहुंचे तो अमित के परिजनों से इसकी शिकायत करने के लिए उन्हें स्कूल बुलाया। प्रधानाचार्य के मुताबिक स्कूल में अपने पिता और भाई को आते देख ही अमित लघुशंका के बहाने कहीं चला गया। उसके बाद वह कहां गया, इसकी जानकारी किसी को भी नहीं है। इधर बेटे के वापस घर न आने से परिजन देर शाम तक उसकी तलाश करते रहे। जब वह नहीं मिला तो गोपीगंज कोतवाली में उसकी गुमसुदगी की तहरीर दी। पुलिस के मुताबिक तहरीर के आधार पर जांच-पड़ताल की जा रही है। स्कूल के प्रधानाचार्य मेंहदी हसन के मुताबिक स्कूल आते समय रेलवे क्रॉसिंग पर कई बार फाटक डाउन होने से 10 से 15 मिनट लेट हो जाता है। छात्र के लापता होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अपने पिता और भाई को आते देख ही छात्र कहीं चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed