फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Teenager gang-raped in Aurai

औराई में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 01 Jul 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Teenager gang-raped in Aurai
ज्ञानपुर/औराई। कालीन नगरी में आधी आबादी की आबरू खतरे में है। बुधवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में दुष्कर्म की दो घटनाएं सामने आईं। औराई क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म और ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में विवाहिता के साथ एक युवक के दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

औराई थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीया लड़की शौच के लिए बाहर गई थी। उसी समय मनबढ़ युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। साथ ही धमकी भी दी। घटना 26 जून रात की है। किशोरी के पिता ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। मंगलवार देर रात पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव का कहना है कि आरोपी अख्तियारपुर-कछवां जनपद मिर्जापुर निवासी डब्बू उर्फ विजय बहादुर, जुगेश बिंद, विष्णूकांत, और सत्यम बिंद उर्फ सोनू के खिलाफ पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की गई है। इसमें डब्बू और सत्यम की गिरफ्तारी भी हो गई है। फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन

दूसरा मामला ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई। भुक्तभोगी पति ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि पत्नी को घर में अकेला देखकर गांव के ही 24 वर्षीय व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। पति खेत में काम कर घर लौटा तो घटना की जानकारी मिली। उसने नामजद तहरीर ज्ञानपुर कोतवाली में देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल केके सिंह ने कहा कि दुष्कर्म के आरोपी अनुज मौर्या पुत्र सेवालाल मौर्या को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed