फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Teacher suspended for indecent remarks on deities

देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी के मामले में शिक्षक निलंबित

Sat, 05 Nov 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Teacher suspended for indecent remarks on deities
गोपीगंज(भदोही)। प्राथमिक विद्यालय भिड़िउरा पाली के शिक्षक रमेश चंद यादव को हिन्दू देवी देवताओं का अपमान करना भारी पड़ गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र नारायण सिंह ने शुक्रवार को शिक्षक को निलंबित कर दिया। इसके पहले राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा ने जिलाधिकारी, बीएसए सहित अन्य से शिक्षक की शिकायत की थी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी और बीएसए को दिए पत्रक में युवजन सभा के जिलाध्यक्ष पंडित अंबरीश तिवारी ने आरोप लगाया था कि प्राथमिक विद्यालय भिड़िउरा पाली के शिक्षक रमेश चंद यादव प्राथमिक शिक्षक संघ भदोही के ग्रुप में प्रतिदिन न सिर्फ हिन्दू देवी-देेवताओं पर अभद्र टिप्पणी करते हैं, बल्कि ब्राह्मण समाज को भी अपमानित करने वाले मैसेज फारवर्ड करते हैं। मामले को संज्ञान में लेकर बीएसए ने तत्काल शिक्षक रमेश चंद यादव को निलंबित कर दिया। पत्रक देने वालों में कमल तिवारी, अखिलेश दुबे, चंद्रेश तिवारी, वेद दुबे, प्रवीण पांडेय, रितिक तिवारी, अमन दुबे, प्रदीप शुक्ला, जित्तू उपाध्याय, टोनी यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed