फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   teacher strike in bhadohi

मांगों को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार,घेरा बीएसए कार्यालय

Tue, 21 Jan 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
teacher strike in bhadohi
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने 12 सूत्री मांगों को लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। वहीं काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। संघ के जिलाध्यक्ष सुशीर कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक पुरानी पेंशन बहाल करने, विद्यालय संविलयन पर रोक लगाने, मृतक आश्रितों के पद भरने, प्रेरणा ऐप पर रोक लगाने और मूल वेतन देने, पद सृजन पर रोक लगाने, छात्र संख्या पर पदों का सृजन कराने, परीक्षा पारिश्रमिक सीबीएसई बोर्ड की तरह देने, सभी मान्यताएं धारा 7(4)में वरिवर्तित की जाय, नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा देने सहित 12 सूत्री मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, बावजूद इसके प्रदेश सरकार शिक्षकों की अपेक्षा कर रही है। इतने पर भी शिक्षक सारी यातनाएं झेलकर कार्य को पूरा कर रहे हैं लेकिन समस्याओं के समाधान पर न विभाग ध्यान दे पा रहा है और न सरकारें। पांचवें चरण में उक्त समस्याओं का समाधान संभव न हो सका तो शिक्षक अपने हक और अधिकार की लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर मणिशंकर मिश्रा, मनोज कुमार उपाध्याय, केके मौर्य, समरजीत, अरुण पांडेय, सूर्यकांत मौर्य, वंशराज मौर्य, सुभाष पाल, मनोज शुक्ला, वीरेंद्र सिंह, दिनेश मौर्य, अनिल सिंह, प्रमोद यादव, प्रदीप सिंह, प्रमोद मिश्रा, अरविंद, कन्हैयालाल, अंजनी यादव, रविंद्र पांडेय, शेर सिंह, मुश्ताक अंसारी, योगेश पांडेय समेत बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed