फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   teacher died in road accident after hit by Toto during going to duty in Bhadohi

भदोही में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार टोटो की टक्कर से शिक्षक की मौत, ड्यूटी जाते समय हुआ हादसा; मचा कोहराम

Thu, 24 Jul 2025 05:11 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 24 Jul 2025 05:11 PM IST
सार

भदोही जिले में ड्यूटी पर जा रहे शिक्षक को टोटो ने टक्कर मारी, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसा डोमनपुर मोड़ पर हुआ। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
teacher died in road accident after hit by Toto during going to duty in Bhadohi
अस्पताल में मौजूद लोग व मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले की कोतवाली क्षेत्र के डोमनपुर मोड़ पर बुधवार को ड्यूटी जा रहे शिक्षक की टोटो की टक्कर में मौत हो गई। मृतक की पहचान डुड़वा धरमपुर निवासी सुरेश यादव (40 वर्ष) पुत्र स्व. दल्लू प्रसाद के रूप में हुई। वे मिर्जापुर जनपद के हालिया क्षेत्र स्थित एक मिडिल स्कूल में शिक्षक पद पर तैनात थे। रोज की तरह बुधवार सुबह भी वे अपनी बाइक से स्कूल के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में तेज रफ्तार टोटो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पीआरवी की टीम पहुंची। एसआई वीरेंद्र कुमार द्विवेदी ने गंभीर रूप से घायल शिक्षक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो वहां का माहौल गमगीन हो गया। बताया गया कि सुरेश यादव पांच भाइयों में चौथे नंबर पर थे। उनके तीन बच्चे हैं। जिसमें दो बेटे और एक बेटी है। पुलिस ने टक्कर मारने वाले टोटो को कब्जे में लेकर चालक के विरुद्ध अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed