फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Tea-snack not found in training, protest against organization

प्रशिक्षण में नहीं मिला चाय-नाश्ता,संस्था के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 30 Jun 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Tea-snack not found in training, protest against organization
अभोली ब्लॉक पर नाश्ता न मिलने पर प्रदर्शन करती समूह की महिलाएं। संवाद - फोटो : BHADOHI
अभोली। ब्लॉक सभागार के सामने बृहस्पतिवार को हाथों में प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र लेकर दर्जनों महिलाओं ने संस्था के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध प्रदर्शित किया। मामला संज्ञान में आने पर अधिकारियों ने किसी तरह समझा-बुझाकर महिलाओं को शांत कराया। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि जनपद वासियों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए अरबों रुपये से जिम्मेदार केंद्रीय पेयजल योजना को स्थापित करा रहे है। परियोजना की देखरेख समेत पेयजल की गुणवत्ता जांचने के लिए इन दिनों ब्लॉकवार प्रति गांवों से पांच-पांच समूह की महिलाओं को दो दिवसीय प्रशिक्षण देकर स्टेशनरी, पेयजल जांच किट, बैग, प्रमाणपत्र दिये जा रहे हैं। लेकिन प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं को न पानी मिल रहा है न चाय-नाश्ता ही उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि महिलाओं को समय से बुलाकर गर्मी में बिना चाय-नाश्ता के बैठाया जाता है। जबकि नामित संस्थाओं को टेंट, पानी, चाय-नाश्ता, स्टेशनरी, बैग के लिए अलग-अलग मद मिलाकर हजारों रुपये मिलते हैं। ब्लाक सभागारों में प्रशिक्षण संपन्न कराकर हजारों रुपये का वारा-न्यारा करने में देर नहीं लगती। प्रदर्शन करने वालों में सोना देवी बिंद, मनीषा, कोमल सरोज, उर्मिला देवी, रंजना, अनीता, अनीता देवी, सरिता देवी, मंजू देवी, अनीता देवी, कंचन देवी, रेखा देवी, विद्या देवी, किरन, मैना देवी, कुसुम, मिथिलेश कुमारी, संगीता, सोहगौरा देवी आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed