फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Talsupail road submerged, villagers demonstrated

तालसुपैल सड़क जलमग्न,ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 07 Oct 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Talsupail road submerged, villagers demonstrated
मोढ़। तालसुपैला मुख्य सड़क एक माह बाद भी जलभराव से मुक्त न होने के कारण ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि लोक निर्माण विभाग ने उक्त सड़क का निर्माण 1995 में कराया था। तब से अब तक एक बार भी मार्ग की मरम्मत नहीं हो सकी। इसका परिणाम यह है कि सड़क पर गड्ढों की भरमार है, गिट्टियां उखड़ कर इधर-उधर हो चुकी हैं। सड़क की पटरी के लिए छोड़ी गई भूमि पर अतिक्रमण होने के कारण बारिश और घरों का गंदा पानी अपने उचित स्थान की ओर नहीं निकल सकता। पैदल, साइकिल, बाइक सवार आवागमन करते समय गिर जाते हैं। गंदे पानी की निकासी न होने के कारण संक्रमित बीमारियों का प्रभाव भी शुरू हो गया है। सड़क के किनारे रहने वाला कोई न कोई परिवार तरह-तरह की बीमारियों की चपेट में आकर अस्पताल तक चक्कर लगाने से छुटकारा नहीं पा रहा है। विभाग ने तीन दिन के अंदर सड़क का निर्माण कर पहले गंदे पानी को निकलवाने की व्यवस्था नहीं कराया तो ग्रामीण डीएम दफ्तर का घेराव करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में रामू यादव, शिवराम यादव, राजाराम यादव, वरुण यादव, सुग्गू यादव, प्रदुम यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed