फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Talk to daughter, mother ended her hunger strike

बेटी से हुई बात, मां ने अनशन किया समाप्त

Mon, 11 May 2020 04:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
Talk to daughter, mother ended her hunger strike
ज्ञानपुर। गोपीगंज के एक गांव से दो माह पूर्व अगवा किशोरी की बरामदगी को लेकर अनशन कर रही मां की बेटी से बात होने पर छठवें दिन शनिवार को अनशन समाप्त हो गया। किशोरी की मां ने कहा कि आला अधिकारियों ने बेटी से बात कराया और आश्वस्त किया कि जल्द ही उसे लाएंगे। इसके बाद उसने अनशन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

दो माह पूर्व गोपीगंज के एक गांव के युवक ने किशोरी का अपहरण कर लिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की। हालांकि कुछ दिन बाद मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। एक सप्ताह किशोरी की मां ने अनशन शुरू किया। इसको लेकर पुलिस -प्रशासन की तंद्रा टूटी तो क्राइम ब्रांच से लेकर गोपीगंज पुलिस सक्रिय हुई। इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर गुजरात पुलिस का सहयोग लिया गया। पुलिस सूत्रों की मानें तो तीन दिन पूर्व सूरत पुलिस ने अपहृत किशोरी और अपहरणकर्ता को दबोच लिया। किशोरी की मां ने बेटी के मिलने की बात स्वीकारी, हालांकि पुलिस मामले में अभी कुछ कहने से बच रही है। माना जा रहा है कि लॉकडाउन के बाद उसे यहां लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed