फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Taking a sample of sweets and sent it for investigation

बैरक निर्माण में धांधली, जांच के लिए टीम गठित

Sat, 30 Oct 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Taking a sample of sweets and sent it for investigation
कोतवाली में निर्माणाधीन बैरक के निर्माण में धांधली मिलने पर ठेकेदारों पर शिकंजा कसने लगा है। मंडलायुक्त के निर्देश पर दो अधिशासी अभियंताओ की टीम जांच के लिए गठित कर दी गई। कागजों में शौचालय पूर्ण दिखाने वाले सचिव नितिन कुमार को प्रभारी डीडीओ मनोज सिंह ने शनिवार को निलंबित कर दिया जबकि एडीओ अभय कुमार के निलंबन की संस्तुति कर निदेशालय को पत्र लिखा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा ने शुक्रवार को जनपद भ्रमण के दौरान कोतवाली ज्ञानपुर में निर्माणाधीन पुलिस बैरक का निरीक्षण किया था। निर्माण में धांधली मिलने पर वह नाराज हो गए। निर्देश पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने अधिशासी अभियंता नलकूप और अधिशासी अभियंता आरइएस की टीम गठित की। अवर अभियंताओं की ओर से अब तक जांच क्यों नहीं की गई इस पर जवाब तलब किया है। नटवां ग्राम पंचायत में चौपाल के दौरान बुकलेट में अधूरे शौचालय को पूर्ण दिखाने वाले सचिव और एडीओ पर भी कार्रवाई हो गई। गांव में शौचालयों की जांच के लिए सहायक विकास अधिकारी डीघ, औराई, ज्ञानपुर और खंड प्रेरक औराई, डीघ, भदोही, ज्ञानपुर और अभोली की टीम बनाई गई है। मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मंडलायुक्त के निर्देश पर ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया जबकि एडीओ पंचायत को निलंबित करने की संस्तुति कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed